IDISI YETTA VELLAVE

फैक्ट चेकः तेलुगु गाने की शूटिंग का वीडियो आरक्षण से जोड़कर भ्रामक दावा किया गया

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया है कि आरक्षण की वजह से एक सवर्ण छात्रा बार-बार असफल हो गई। यूजर्स इस छात्रा की आरक्षण की वजह से मौत होने का भी दावा कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोते-बिलखते परिजन छात्रा को पानी से नहला रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, Hello @sakshijoshii क्या इस लड़की की मौत का ज़िम्मेदार आरक्षण नहीं है? आप जैसे लोग ही इसके ज़िम्मेदार हों जो जाति के आधार पर आरक्षण की मांग करती हों एक और सर्वण बेटी चढ़ी जातिवादी आरक्षण की भेट… बाप गरीब था फिर भी कर्जा लेकर बेटी को पढ़ाई करवाता रहा। लेकिन बेटी जातिवादी आरक्षण के कारण 3 बार असफल हो गई। फिर बेटी भगवान के पास.. ये केसा न्याय है संविधान में जिसमें 35 नम्बर वाला पास और सामान्य वर्ग का छात्र 85 नम्बर लाने के बाद भी फेल।’

लिंक

एक अन्य यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘एक और सर्वण बेटी चढ़ी जातिवादी आरक्षण की भेट… बाप गरीब था फिर भी कर्जा लेकर बेटी को पढ़ाई करवाता रहा। लेकिन बेटी जातिवादी आरक्षण के कारण 3 बार असफल हो गई। फिर बेटी भगवान के पास.. ये केसा न्याय है संविधान में जिसमें 35 नम्बर वाला पास और सामान्य वर्ग का छात्र 85 नम्बर लाने के बाद भी फेल।’

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की जांच में पाया कि यह आरक्षण की वजह से असफल होने के बाद किसी सवर्ण छात्रा की मौत का वीडियो नहीं है। यह वीडियो एक तेलुगु गाना IDISI YETTA VELLAVE की शूटिंग का वीडियो है। इस गाने की शूटिंग के कई वीडियो को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले Mohan Marripelli ने शेयर किया है। मोहन की फेसबुक बायो के मुताबिक वह फिल्म लेखक, एक्टर और डायरेक्टर हैं। मोहन ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘Idisi etta Vellave love failure song making video’

लिंक

इसके अलावा इस गाने का प्रोमो भी यूट्यूब चैनल Warangal Siddu पर अपलोड किया गया है, जिसमें वायरल हिस्से को भी देखा जा सकता है।

इसके अलावा मोहन ने अपने फेसबुक पर कई बार इस गाने की शूटिंग के वीडियो को शेयर किया है, जिसमें अलग-अलग एंगल से गाने की शूटिंग को देखा जा सकता है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो आरक्षण की वजह से किसी सवर्ण छात्रा की मौत का नहीं है, बल्कि यह एक तेलुगु गाने IDISI YETTA VELLAVE की शूटिंग का वीडियो है। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।