Film Mom

फैक्ट चेकः नाइट पार्टी के बाद लड़की को नाले में फेंके जाने का वीडियो सच्ची घटना का नहीं है, जानें- सच्चाई

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक गाड़ी से एक युवती को नीचे फेंका जाता है। इसके बाद उस गाड़ी से उतरकर एक शख्स उस लड़की को लात मारकर नाले में गिरा देता है। यूजर्स इस वीडियो को शराब के नशे में धुत एक लड़की को नाइट पार्टी के बाद नाले में फेंके जाने के दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए परमानंद आजमगढ़ी नामक यूजर ने लिखा, ‘दारू के नशे में धुत्त लड़की को नाइट पार्टी के बाद नाले में फेका। ज्यादा मॉडर्न बनने वाली लड़कियों के साथ यही होता है , इस लिए अपने बड़े बुजुर्गों का कहना मानो कमसे कम नाले में तो नहीं फेंका जाएगा।’

लिंक

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स द्वारा भी इस वीडियो को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया गया है, जिसे यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की जांच में पाया कि यह किसी सच्ची घटना का वीडियो नहीं है। यह वीडियो दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की 2017 में आई फिल्म ‘मॉम’ का एक दृश्य है। वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें पूरी फिल्म Bollywood Premium के यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिली। इस वीडियो के साथ जानकारी दी गई है, ‘Mom (2017) – Superhit Hindi Movie With English Subtitles | Sridevi, Sajal Ali & Nawazuddin’

लिंक

2 मिनट 26 के ड्यूरेशन वाली इस फिल्म के 24 मिनट पर वायरल हिस्से को देखा जा सकता है। जहां एक शख्स पहले गाड़ी से लड़की को धक्का देता है, इसके बाद लात मारकर उसे नाले में गिरा देता है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो किसी वास्तविक घटना का नहीं है। यह वीडियो 2017 में आई फिल्म ‘मॉम’ का दृश्य है।