PM Modi and Rafale jets

फैक्ट चेकः पीएम मोदी ने राफेल जेट मारे जाने का बयान नहीं दिया, वायरल वीडियो डिजिटली अल्टर्ड है

Fact Check hi Fake Featured

भारत-फ्रांस समिट के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए हैं, जिसमें डिफेंस, टेक्नोलॉजी और हेल्थ जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स ने पीएम मोदी का इसी समिट में दिया एक बयान शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी को कथित तौर पर पाकिस्तान द्वारा राफेट जेट मार गिराए जाने की बात कहते हुए सुना जा सकता है। हालांकि पीएम मोदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था, उनका वायरल बयान डिजिटली अल्टर्ड है।

पीएम मोदी के वायरल बयान को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज़: भारत फ्रांस हिस्टोरिक मिसाइल डील पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अब अगर पाकिस्तान हमारे 10 या 200 राफेल जेट नष्ट करने का फैसला करता है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि फ्रांस हमारा पार्टनर है। हम नए जेट बनाएंगे और उन्हें उड़ाते रहेंगे। पाकिस्तान हमारी फायर पावर को कभी हरा नहीं पाएगा।” (हिन्दी अनुवाद)

लिंक

वहीं Manipur Post नामक यूजर ने भी पीएम मोदी के वायरल बयान को शेयर किया है।

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि पीएम मोदी ने राफेल जेट से संबंधित कोई बयान नहीं दिया है। उनका वायरल वीडियो डिजिटली अल्टर्ड है। ओरिजिनल बयान में पीएम मोदी ने भारत-फ्रांस संबंधों और भारत-यूरोपिय यूनियन के बीच संबंधों पर बयान दिया था।

पीएम मोदी का ओरिजिनल बयान इस प्रकार है, ‘मेरे प्रिय मित्र प्रेसिडेंट मैक्रों का मुंबई में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। पिछले वर्ष उन्होंने मुझे फ्रांस में आयोजित AI-एक्शन समिट के लिए बुलाया था। उस समय हमने मार्से की यात्रा की, जो फ्रांस का सबसे बड़ा पोर्ट और फ्रांस और पूरे यूरोप का एक प्रमुख गेटवे भी है। मार्से वही शहर है, जहां से पहले विश्वयुद्ध में हमारे भारतीय सैनिक ने यूरोप में अपने कदम रखे। उनकी बहादुरी की गाथा यूरोप के कई भागों में आज भी याद की जाती है और यह वही शहर है, जहां स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर ने अंग्रेजों की पकड़ से निकलने के लिए समुद्र में छलांग लगाई थी।’

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का शेयर किया गया बयान डिजिटली अल्टर्ड है। उन्होंने राफेल जेट पर कोई बयान नहीं दिया है। ओरिजिनल वीडियो में पीएम मोदी ने भारत-फ्रांस संबंधों और भारत-यूरोप संबंधों पर बयान दिया था। इसलिए यूजर्स का दावा फेक है।