सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि गुजरात के बीजेपी कार्यकर्ता PM आवास का घेराव करने पहुंचे थे। इन कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
फैक्ट चेक :
DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की पड़ताल की, जाँच में हमने पाया कि यह वीडियो बीजेपी कार्यकर्ताओं का PM मोदी के खिलाफ प्रदर्शन का नहीं, बल्कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का है | वायरल वीडियो को ध्यानपूर्वक देखने पर हमे यूथ कांग्रेस का झंडा दिखाई दिया, जिससे यह साफ होता है कि यह वीडियो यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का है |

हमने जाँच को आगे बढ़ाते हुए वीडियो से जुड़े कुछ कीवर्ड्स सर्च किये, लेकिन हमें किसी भी विश्वसनीय मीडिया संस्थान का बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा PM मोदी के खिलाफ प्रदर्शन का कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिला |
निष्कर्ष ;
DFRAC की फैक्ट चेक के साफ है कि वायरल वीडियो यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का है, जिसे बीजेपी कार्यकर्ताओ द्वारा PM मोदी के खिलाफ प्रदर्शन का बताकर भ्रामक दावा किया गया है।


