Pro Palestine protest in Australia

फैक्ट चेकः ऑस्ट्रेलिया में फिलिस्तीनी समर्थक की पिटाई का वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ दावा किया गया है कि मौलवी ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस द्वारा उसकी बीच सड़क पर ही पिटाई की गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स की कई पुलिसकर्मियों द्वारा सड़क पर पिटाई की जा रही है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए वैशाली मिश्रा नामक यूजर ने लिखा, ‘नाबालिक लड़की को उठाकर बलात्कार करने ही वाला था तब तक इस चिरकुट मौलवी को वहां की पुलिस में रगड़ दिया।’

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल की वीडियो की जांच में पाया कि यह ना तो किसी मौलवी की पिटाई का वीडियो और ना ही इसका नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की कोशिश से कोई संबंध है। यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवक की पिटाई का वीडियो है। हमारी टीम ने वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें द गार्जियन और 7NEWS Australia सहित कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिसमें वायरल वीडियो को देखा जा सकता है।

द गार्जियन की रिपोर्ट में बताया गया है, ‘पुलिस ने सिडनी में इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई की। गार्जियन ऑस्ट्रेलिया को मिले फुटेज में एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर एक पुलिसकर्मी द्वारा बार-बार घूंसे मारते हुए दिखाया गया है।’ इन मीडिया रिपोर्ट्स में कहीं भी मौलवी द्वारा नाबालिग लड़की से बलात्कार की कोशिश का उल्लेख नहीं किया गया है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर शेयर किया गया ऑस्ट्रेलिया में इजरायली राष्ट्रपति की यात्रा का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी की पिटाई का वीडियो है, जिसे मौलवी का नाबालिग लड़की की रेप की कोशिश का बताकर भ्रामक दावा किया गया है।