लोकसभा में खान सर जैसा अस्पताल पूरे देश में खोले जाने की मांग वाला वीडियो AI-जनित है

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया है कि लोकसभा में एक सदस्य द्वारा यह मांग की गई है कि जैसा अस्पताल पटना में खान सर द्वारा बनाया गया है, वैसा ही अस्पताल पूरे देश में बनााया जाना चाहिए। इस वीडियो में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और जेपी नड्डा को बैठे हुए दिखाया गया है।

सोशल साइट इंस्टाग्राम पर Bikhra Khwab नामक यूजर ने वीडियो को शेयर कर लिखा ” संसद में उठी आम जनता की आवाज | खान सर के मॉडल की चर्चा और स्वास्थय क्रांति की मांग | क्या हमारी सरकार इस पर ध्यान देगी ? जय हिन्द “

फैक्ट चेक:

DFRAC की टीम ने वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच की। हमारी जांच में यह सामने आया कि यह वीडियो AI द्वारा जनरेटेड है, क्योंकि वीडियो में लाइटिंग, मूवमेंट और विजुअल पैटर्न जैसी कई ऐसी विसंगतियां भी दिखाई देती हैं, जो आमतौर पर AI-जनरेटेड कंटेंट में पाई जाती हैं| यह वीडियो लोकसभा का भी नहीं है, क्योंकि नई संसद में लोकसभा स्पीकर के पीछे हरा (ग्रीन) बैकग्राउंड है, जबकि वायरल वीडियो में लकड़ी का बना बैकग्राउंड देखा जा सकता है। वहीं लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी पर बैठे संसद सदस्य और अस्पताल की मांग करने वाले सांसद की पहचान भी स्पष्ट नहीं है।

इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए हमारी टीम ने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स सर्च किया, लेकिन हम किसी भी विश्वसनीय मीडिया संस्थान द्वारा खान सर के अस्पताल की तरह देश में अस्पताल बनाए जाने की मांग के संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमने वीडियो की AI डिटेक्शन टूल डीपफेक-ओ-मीटर पर जांच की। टूल की रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से जनरेट किया गया है। जांच के दौरान हमें यह भी पता चला कि वायरल वीडियो में कुछ रियल क्लिप्स का भी इस्तेमाल किया गया है।

निष्कर्षः  

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि लोकसभा में खान सर के अस्पताल की तरह पूरे देश में अस्पताल की मांग वाला वीडियो AI-जनरेटेड है। इसलिए यूज़र्स द्वारा किया गया दावा भ्रामक है।