PM Modi and Rahul Gandhi

फैक्ट चेकः संसद में पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच जोरदार बहस की वायरल तस्वीर AI-जनरेटेड है

Fact Check hi Fake Featured

संसद का बजट सत्र चल रहा है। इस बीच संसद की कार्यवाही के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। इस तस्वीर में पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आमने-सामने आकर जोरदार बहस करते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस तस्वीर को शेयर कर पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं।

एक यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘इसे कहते हैं #बब्बर_शेर #आंख में आंख डाल कर बात करने वाला ? #RahulGandhi

लिंक

राहुल गाँधी समर्थक नामक फेसबुक यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘भाई ने तो दिल जीत लिया शेर को सवा शेर मिल ही गया।’ इस पोस्ट को 14 हजार से ज्यादा लाइक्स किया गया है। इसके अलावा इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया है।

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल तस्वीर की जांच में पाया कि यह संसद की पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच बहस की वास्तविक तस्वीर नहीं है। इस तस्वीर को AI-द्वारा बनाया गया है। हमारी टीम ने वायरल तस्वीर की जांच में कई विसंगियां पाईं, जैसे- लोकसभा में बहस वाली जगह पर 5 कैमरामैन खड़े हैं, जो संसद की कार्यवाही के दौरान आमतौर पर नहीं होते हैं। वहीं लोकसभा की कारपेट भी बिल्कुल अलग हैं।

इसके बाद हमारी टीम ने वायरल तस्वीर की जांच AI-डिटेक्टर टूल हाइव मॉडरेशन पर की। हमारी जांच में परिणाम सामने आया कि इस तस्वीर के AI-जनरेटेड होने के चांस 99.9 प्रतिशत हैं, जो यह स्पष्ट करता है कि तस्वीर को AI-द्वारा बनाया गया है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच जोरदार बहस की शेयर की गई तस्वीर AI-जनरेटेड है। इस तस्वीर का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।