major general neeraj shukla

फैक्ट चेकः मेजर Gen नीरज शुक्ला ने मोदी सरकार पर बिहार चुनाव में राष्ट्रपति मुर्मू के इस्तेमाल का आरोप नहीं लगाया, फेक दावा शेयर

Fact Check Fake Featured

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स द्वारा भारतीय सेना के मेजर जनरल नीरज शुक्ला का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में नीरज शुक्ला को केंद्र की मोदी सरकार पर बिहार चुनाव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए आलोचना करते देखा जा सकता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए शाजिया नवाज नामक यूजर ने अंग्रेजी भाषा में कैप्शन लिखा, जिसका हिन्दी अनुवाद है, ‘मेजर जनरल नीरज शुक्ला ने राजनीतिक फायदे के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की इमेज का इस्तेमाल करने के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा, “एक राष्ट्रपति पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है – न कि किसी पार्टी के कैंपेन का टूल होता है,” और बिहार चुनाव के PR में उनके इस्तेमाल की निंदा की।’

लिंक

इसके अलावा कई अन्य पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स द्वारा भी ऐसा दावा किया गया है, जिसे यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की जांच में पाया कि मेजर जनरल नीरज शुक्ला ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। उनका वायरल वीडियो फेक है। हमें नीरज शुक्ला का ओरिजिनल बयान WION के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर मिला। WION पॉडकास्ट में मेजर जनरल नीरज शुक्ला ने भारत के NavIC सैटेलाइट सिस्टम के बारे में बात की, जो पूर्वी अफ्रीका से लेकर मलक्का स्ट्रेट तक फैला हुआ है। उन्होंने सेना के आत्मनिर्भरता, टेक्नोलॉजी और स्पेस पर फोकस के बारे में बताया। उन्होंने आने वाले चाणक्य डिफेंस डायलॉग के बारे में बात की और समझाया कि सेना मॉडर्न युद्ध के तेज़ी से बदलते स्वरूप के लिए कैसे तैयारी कर रही है।

इस पूरे पॉडकास्ट में मेजर जनरल नीरज शुक्ला को कहीं भी केंद्र सरकार पर बिहार चुनाव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए नहीं देखा जा सकता है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर मेजर जनरल नीरज शुक्ला का शेयर किया गया वीडियो फेक है। नीरज शुक्ला ने बिहार चुनाव में राष्ट्रपति मुर्मू के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार की आलोचना नहीं की है। इसलिए यूजर्स का दावा फेक है।