भारत के कुछ राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश (भोपाल, इंदौर) में “नो हेलमेट नो पेट्रोल” नियम लागू कर दिया गया है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी सड़क सुरक्षा के लिए यही नियम लागू करने का बड़ा कदम उठाया है।
एक्स यूज़र @Digital_khan01 ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि “चंडीगढ़ प्रशासन ने सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब शहर में “नो हेलमेट नो पेट्रोल” नियम लागू होगा। बिना हेलमेट वाले दोपहिया चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। यह फैसला सड़क हादसे कम करने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए लिया गया है।”

इसके अलावा कई अन्य यूज़र्स ने भी इसी दावे के साथ वीडियो शेयर किया है। जिसरे यहाँ और यहाँ देखा जाए सकता है।
फैक्ट चेक:
DFRAC ने फैक्ट चेक में पाया कि यह दावा फेक है। अभी तक चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है जिसमें “नो हेलमेट नो पेट्रोल” नियम लागू करने की बात कही गई हो।
दरअसल, भारत के कुछ अन्य शहरों और राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश (भोपाल, इंदौर) में इस तरह के अभियान चलाए गए हैं ताकि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क हादसे कम हों। चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती जरूर है और हेलमेट पहनना अनिवार्य है, लेकिन “नो हेलमेट नो पेट्रोल” का नियम वहां लागू होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हमारी टीम ने चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस से संपर्क किया, उन्होंने हमें बताया कि फिलहाल चंडीगढ़ में पर ऐसा कोई नियम लागू नहीं किया गया है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि नो हेलमेट नो पेट्रोल का दावा पूरी तरह से गलत है।
निष्कर्ष:
हमारे फैक्ट चेक से यह स्पष्ट है कि चंडीगढ़ में “नो हेलमेट नो पेट्रोल” नियम लागू होने का दावा फेक है। इसलिए यूज़र्स का दावा ग़लत है।

