फैक्ट चेक: रूस में फाइटर जेट क्रैश होने का वीडियो थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष का बताकर भ्रामक दावा किया गया  

Fact Check hi Fake Featured Misleading

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच दशकों पुराने सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच एक बार फिर से जंग छिड़ चुकी है। दोनों देशों की सेनाएं अब एक-दूसरे के आमने-सामने है। थाई सेना ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किये है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे दो लड़ाकू विमान की आपस में हो रही झड़प को देखा जा सकता है। अंत में एक लड़ाकू विमान क्रैश हो जाता है।

Source: X

सोशल साईट X पर यूजर Sila Doung ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि थाई सेना ने सबसे पहले कंबोडिया पर आक्रमण किया। कंबोडिया को अपनी और अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करने का अधिकार है। थाईलैंड ने सैन्य बल का उपयोग करके कंबोडिया पर आक्रमण किया है। #ថៃជាអ្នកផ្តើមសង្គ្រាម #ThailandStartedTheWar #ไทยผู้ช่วยสงคราม

फैक्ट चेक:

वायरल वीडियो के साथ किये गए दावे की जांच के लिए DFRAC ने सबसे पहले वीडियो को कीफ्रेम्स में कन्वर्ट किया। फिर अलग –अलग कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें ऐसा ही एक वीडियो Linkedin पर मिला। जहां इस वीडियो को एक महीने पहले शेयर किया गया था। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि एक रूसी 🇷🇺 SU-25 विमान यूक्रेन के सोलेदाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना के कारणों को लेकर कई विरोधाभासी रिपोर्टें हैं (जैसे कि मित्रतापूर्ण गोलीबारी, उच्च G मोड़ में संरचनात्मक विफलता, इसे मार गिराया गया था), लेकिन रूसी सैन्य ब्लॉगर्स का दावा है कि यह मित्रतापूर्ण गोलीबारी का परिणाम था। पायलट बच गया और रूसी सेना ने उसे बचा लिया। अविश्वसनीय वीडियो

आगे की जांच में हमें वायरल वीडियो से जुड़ी 14 जून 2025 को पब्लिश Express की एक मीडिया रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में वीडियो के सबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि एक रूसी एसयू-25 लड़ाकू विमान के पायलट ने कथित तौर पर एक दोस्ताना गोलीबारी में अपने विंगमैन को मार गिराया। यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना डोनेट्स्क क्षेत्र के सोलेडर के पास एक नियमित मिशन के दौरान हुई। रूसी सैन्य सूत्रों ने एसयू-25 के गिरने की पुष्टि की, लेकिन कहा कि पायलट बच गया। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि लड़ाकू विमान को दुश्मन की गोलीबारी में गिराया गया था।

निष्कर्ष:

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो के थाईलेंड-कंबोडिया संघर्ष से जुड़े होने का दावा गलत है। क्योंकि ये वीडियो यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र का है। जहां रूस के विमानों के बीच दोस्ताना फायरिंग में अपने ही लड़ाकू विमान को मार गिराया था।