सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के खिलाफ फेक और भ्रामक दावों के जरिए दुष्प्रचार किया जाता रहा है। कई बार इस तरह के दुष्प्रचार में पाकिस्तान से संचालित अकाउंट्स की संलिप्तता पाई गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें भारतीय सैनिकों को चीन के झंडे के साथ देखा जा सकता है। हालांकि यह तस्वीर एडिटेड है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘भारतीय सेना की 5वीं डिवीजन के कुछ सैनिक दलबदलू प्रतीत होते हैं।’

फैक्ट चेकः
DFRAC की टीम ने वायरल तस्वीर की जांच में पाया कि यह तस्वीर एडिटेड है। ओरिजिनल तस्वीर में देखा जा सकता है कि भारतीय सैनिकों ने भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया है। इसी तस्वीर को एडिट करके उसमें तिरंगे की जगह चीन का झंडा जोड़ दिया गया है। जिसे यहां दिए कोलाज में देखा जा सकता है।

हमारी टीम ने गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें ओरिजिनल तस्वीर कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं।

निष्कर्षः
DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर चीन के झंडे के साथ भारतीय सैनिकों की शेयर की गई तस्वीर एडिटेड है। ओरिजिनल तस्वीर में भारतीय सैनिक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ हैं। इसलिए यूजर्स का दावा फेक है।