Israel-Iran

फैक्ट चेक: ईरान पर हमले को लेकर इजरायली मंत्री को जनता के घेरने का दावा गलत है, वायरल वीडियो 2022 का है

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दो लोग आपस में बहस कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि इजरायल के रक्षा मंत्री को घेरकर जनता ने सवाल पूछा कि ईरान को क्यों उकसाया गया, जिसके जवाब में मंत्री कहते हैं कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि ईरान इस तरह पलटवार करेगा।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सदफ आफरीन नामक यूजर ने लिखा, ‘इसराइली जनता ने अपने रक्षा मंत्री को घेर लिया और कहने लगा– “आपने ईरान को उकसाया क्यों??” •इसराइली मंत्री हकलाते हुए बोला– “हमें लगा कि यह सिर्फ़ धमकियां है! ईरान इस तरह की प्रतिक्रिया देगा हमे इसकी उम्मीद नहीं थी” इसराइल को ईरान के मिसाइलों की ताकत के बारे में पता चल गया होगा!’

लिंक

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया है, जिसे यहां, यहां, यहां, यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की जांच के लिए वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। यह वीडियो हमें हिब्रु भाषा में प्रकाशित एक न्यूज रिपोर्ट में 28 मार्च 2022 को पोस्ट मिला। जिसके साथ जानकारी दी गई है कि हदेरा में हुए हमले के बारे में आंतरिक सुरक्षा मंत्री ओमर बारलेव ने जैसे ही बयान देना शुरू किया, तभी दक्षिणपंथी एमके बेन ग्वीर ने उनकी टिप्पणियों को बीच में ही रोक दिया। उन्होंने मंत्री पर चिल्लाते हुए कहा, “क्या तुम्हें शर्म नहीं आती? बंद करो, अपने आप पर शर्म करो। तुम्हें शर्म आनी चाहिए। तुम सबसे असफल मंत्री हो।” जिसके जवाब बारलेव ने कहा, “आपको शर्म आनी चाहिए, आप शून्य हैं, आप यहां देश में उथल-पुथल मचा रहे।” 

लिंक

इसके अलावा हमें द टाइम्स ऑफ इजरायल की भी 28 मार्च 2022 की प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली, जिसमें ओमर बारलेव और एमके बेन ग्वीर के बीच बहस के बारे में जानकारी दी गई है। वहीं हमने अपनी जांच के दौरान पाया कि इस वीडियो के स्क्रीनशॉट को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कई यूजर्स ने 2023 और 2024 में शेयर किया था।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है। इस वीडियो को इजरायल की मीडिया संस्थानों ने 28 मार्च 2022 को एक खबर में प्रकाशित किया है। जिसके साथ जानकारी दी गई है कि दक्षिणपंथी एमके इतामार बेन ग्वीर और आंतरिक सुरक्षा मंत्री ओमर बारलेव के बीच मौखिक टकराव हुआ, जब वे दोनों हदेरा में हुए आतंकवादी हमले के घटनास्थल पर पहुंचे थे, जिसमें दो सीमा पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई थी।