Ukraine

फैक्ट चेक: वर्ष 2023 का वीडियो यूक्रेन के सुमी शहर पर रूसी कब्जे के दावे के साथ वायरल

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रूस के झंडे के साथ भारी संख्या में सैनिक टैंक और हथियारों के साथ खड़े हैं। यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन के सुमी शहर पर रूसी सेना द्वारा कब्जा किया गया है।

ओसियन जैन नामक यूजर ने इस वीडियो के साथ लिखा, ‘यूक्रेन के समी शहर पर रूस का कब्जा। अब यूक्रेन भी गाजा बनकर रहेगा।’

लिंक

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो के साथ सुमी शहर पर रूसी सैनिकों के कब्जे का दावा पोस्ट शेयर किया है। जिसे यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की जांच के लिए वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो एक एक्स (ट्विटर) यूजर Z Operation द्वारा 28 फरवरी 2023 को पोस्ट मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन है, ‘Tentara Negara Federasi Rusia’ जिसका हिन्दी अनुवाद ‘रूसी संघ की सेना’ है।

इसके अलावा हमारी टीम ने सुमी शहर पर रूसी सैनिकों के कब्जे के संदर्भ में गूगल पर कुछ कीवर्ड्स सर्च किया। हमें कई द गार्जियन और वियोन सहित कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिसमें बताया गया है कि रूसी सैनिकों ने सुमी शहर के कुछ गांवों पर नियंत्रण किया है, हालांकि अभी भी इलाके में संघर्ष जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी सैन्य इकाइयाँ सुमी शहर के 18 मील (29 किमी) के भीतर दिखाई दी हैं। तीन साल पहले यूक्रेन ने उन्हें उत्तरी क्षेत्र से बाहर कर दिया था, जबकि उन्होंने पूर्व में नई और प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण जमीन भी बना ली है। स्वतंत्र पर्यवेक्षकों ने क्रेमलिन के इस दावे की पुष्टि की है कि उसने लोकनिया गांव पर पुनः कब्जा कर लिया है, जिसे यूक्रेन के 2022 में जवाबी हमले के दौरान सुमी क्षेत्र के बाकी हिस्सों के साथ मुक्त करा लिया था।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर किया गया दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है। यह वीडियो इंटरनेट पर वर्ष 2023 से मौजूद है। वहीं सुमी शहर पर रूसी सेना के कब्जे का दावा भ्रामक है, क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स में उल्लेखित है कि रूसी सेना ने सुमी शहर के नजदीक कुछ गांवों पर नियंत्रण हासिल किया है।