Saudi Arabia visa

फैक्ट चेक: भारत समेत 14 देशों पर सऊदी अरब वीजा बैन की खबर पुरानी है, जानें सच्चाई

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरब ने भारतीय वीजा पर रोक लगा दिया है। कई यूजर्स ने भारतीयों के लिए वर्क वीजा पर रोक का भी दावा किया है। सचिन गुप्ता आप नामक यूजर ने लिखा, ‘अमेरिका के बाद सऊदी अरब ने भी भारतीय वीजा पर रोक लगाया। 11 साल पूरे विश्व का चक्कर लगाने वाले फर्जी विश्वगुरु का विदेश नीति बिल्कुल फेल।

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी ऐसा ही दावा किया है, जिसे यहां, यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल दावे की जांच के लिए गूगल पर कुछ कीवर्ड्स सर्च किया। हमें एबीपी न्यूज़ की इस संदर्भ में 7 अप्रैल को प्रकाशित एक खबर मिली, जिसमें बताया गया है कि सऊदी अरब का भारत सहित 14 देशों पर वीजा बैन लगाया है। इस रिपोर्ट में उल्लेखित है, ‘14 देशों के वीजा पर अस्थायी तौर पर बैन लगा दिया है। यह बैन फैमिली, बिजनेस और उमराह वीजा पर भी लागू होगा। सरकार के फैसले के मुताबिक, अब इन देशों के मल्टीपल एंट्री वीजा नहीं मिलेगा, ऐसे वीजा को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया है। सऊदी सरकार अब केवल सिंगल एंट्री वीजा ही जारी करेगी। हालांकि, यह बैन मध्य जून यानी हज पूरा होने तक ही लगाया गया है। जून के बाद वीजा सेवाएं फिर से सामान्य हो सकती हैं।

वही हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से खबर प्रकाशित किया गया है कि सऊदी वीजा बैन का दावा गलत है और सऊदी सरकार की तरफ से इस संदर्भ में कोई नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा कई अन्य रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हज के दौरान भीड़भाड़ से बचने के लिए, प्रथागत रूप से अल्पकालिक वीजा पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाते हैं, जो हज के समापन के साथ ही समाप्त हो जाते हैं। इसी कड़ी में भारत सहित 14 देशों के लिए ब्लॉक वर्क वीजा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर किया गया दावा गलत है। यह खबर 2 महीने पुरानी है। वहीं सऊदी अरब सरकार की तरफ से ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।