Bangladesh

फैक्ट चेकः बांग्लादेशी यूजर्स ने कश्मीर में हमले के बाद भारतीय सैनिकों के भागने का भ्रामक दावा किया

Fact Check hi Featured Misleading

बांग्लादेशी सोशल मीडिया यूजर्स फेसबुक पर एक वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ दावा है कि कश्मीर में भारतीय सैनिकों पर हमला हुआ, जिसके बाद भारतीय सैनिक कश्मीर छोड़कर भाग रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सैन्य काफिले पर युवकों के एक समूह द्वारा हिंसक रूप से हमला किया जाता है।

खुद को मीडिया संस्थान बताने वाले बारता टाइम्स ने इस वीडियो के स्क्रीनग्रैब के साथ बंगाली भाषा में जानकारी दी है, जिसका हिन्दी अनुवाद है, ‘हाल ही में, ‘अल्हम्दुलिल्लाह! भारत नियंत्रित कश्मीर छोड़ भाग रहे भारतीय सैनिक, अब आतंकी… एक वीडियो जिसका शीर्षक है ‘फूडर्स पर छूट नहीं मिलेगी’

लिंक

वहीं इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स द्वारा भी शेयर किया गया है, जिसे बंगाली भाषा में कीवर्ड्स আল-হামদুলিল্লাহ! ভারত নিয়ন্ত্রিত কাশ্মীর ছেড়ে পালাচ্ছে ভারতীয় সৈন্যরা, এবার উগ্রবাদী মুতখোরদের ছাড় দেওয়া হবে না पर क्लिक करके देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की जांच की। हमने सबसे पहले वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। हमारी जांच में सामने आया कि इस वीडियो को 5 फरवरी 2020 में कई यूजर्स द्वारा पोस्ट किया गया है। इन यूजर्स ने इस वीडियो को फिलीस्तीन के रामल्लाह का बताया है।

लिंक

वहीं आगे की जांच करने पर हमें इस वीडियो से जुड़ी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं। ईरान की न्यूज एजेंसी irna की रिपोर्ट में बताया गया है कि फिलीस्तीनियों ने डील ऑफ द सेंचुरी योजना की कड़ी आलोचना के विरोध में रामल्लाह में एक ज़ायोनी सैन्य वाहन पर हमला किया। maannews.net की रिपोर्ट में बताया गया है कि रामल्लाह के उत्तर में स्थित बिरजीत गांव में भी कब्जाधारी बलों द्वारा की गई छापेमारी और गिरफ्तारियों के दौरान झड़पें हुईं। इलाके में मोलोटोव कॉकटेल की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जैसा कि दो दिन पहले हेब्रोन में हुआ था, जब युवकों ने सैनिकों पर मोलोटोव कॉकटेल फेंका था, जिसके परिणामस्वरूप एक सैनिक मोलोटोव कॉकटेल से सीधे घायल हो गया था।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि बांग्लादेशी यूजर्स का दावा भ्रामक है। इन यूजर्स ने फिलीस्तीन के रामल्लाह के फरवरी 2020 के वीडियो के कश्मीर का बताकर शेयर किया है।