Cristiano Ronaldo

फैक्ट चेकः फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इस्लाम धर्म अपनाने का फेक दावा वायरल

Fact Check hi Fake Featured

सोशल मीडिया पर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इस्लाम धर्म अपनाने का दावा वायरल है।@X पर कई पाकिस्तानी यूजर्स ने उर्दू में कैप्शन लिखकर दावा किया है कि रोनाल्डो ने इस्लाम धर्म अपना लिया है।

Link

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इस्लाम अपनाने का कई अन्य यूजर्स ने भी दावा किया है। जिसे यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

वायरल दावे की जांच के लिए #DFRAC की टीम ने गूगल पर अंग्रेजी और हिन्दी भाषा में कुछ कीवर्ड्स सर्च किया। हमें रोनाल्डो के इस्लाम धर्म अपनाने के संदर्भ में कोई न्यूज नहीं मिली। वहीं हमारी टीम ने रोलान्डो के एक्स हैंडल @Cristiano सहित उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब अकाउंट्स भी चेक किया। यहां भी रोनाल्डो द्वारा ऐसी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं किया है। इसलिए सोशल मीडिया पर उनके इस्लाम धर्म अपनाने का फेक दावा किया गया है।