Muslim Woman

फैक्ट चेकः केरल में मुस्लिम मां का सगे बेटे से निकाह करने का भ्रामक दावा वायरल

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया साइट्स एक्स और फेसबुक पर एक वीडियो जमकर वायरल है। इस वीडियो के साथ यूजर्स का दावा है कि केरल में एक मुस्लिम मां ने अपने सगे बेटे के साथ शादी किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने बेटे को फूलों की माला पहना रही है।

इस वीडियो पर टेक्स्ट लिखा है, “केरल में एक मुस्लिम महिला जीनत जहा जिसके शौहर का इंतकाल हो गया। उसके 3 बच्चे थे। उसने अपने सबसे बड़े बेटे से अपने ही घर में निकाह कर लिया।”

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “केरल में अपने पति के मरने के बाद एक अम्मी जान ने अपने तीन बच्चों में से सबसे बड़े बेटे से उन्होंने निकाह पढ़ लिया अपने घर में ही l दोस्तों यह कोई धर्म नहीं है यह मजहब है धर्म केवल एक ही है वह है हिंदू धर्म ll जय श्री राम कमेंट में सभी जय श्री राम लिखकर”

Link

वहीं इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स द्वारा भी शेयर किया गया है। जिसे यहां, यहां, यहां और यहां क्लिक करके देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। हमने पाया कि इस वीडियो को 13 अप्रैल 2024 को कई पाकिस्तानी यूजर्स ने पोस्ट किया था। इस वीडियो के बारे में बताया गया है कि एक मां एतकाफ से वापस आने के बाद अपने बेटे का स्वागत कर रही है।

Link-1 & Link-2

आपको बता दें कि एतकाफ रमजान के महीने में की जाने वाली इबादतों में से एक है। रमजान के तीसरे अशरे यानी रमजान के आखिरी के 10 दिनों में मुस्लिम पुरुष खुद को दुनिया और परिवार से अलग करते हुए मस्जिद में एतकाफ में बैठते हैं। इस दौरान 10 दिनों तक वह मस्जिद में इबादत करते हैं और ईद का चांद दिखने के बाद ही घर वापस आते हैं।

वहीं हमारी टीम वीडियो के ओरिजिनल सोर्स और लोकेशन के बारे में जानकारी जुटा रही है, जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि वायरल वीडियो केरल में मुस्लिम मां-बेटे की शादी का नहीं है। यह वीडियो पाकिस्तान का है, जहां रमजान के महीने में एक मां एतकाफ से वापस आने के बाद अपने बेटे का स्वागत कर रही है। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।