Home / Featured / क्या केट मिडलटन के बारे में शाही परिवार “बहुत बड़ी” और ” महत्वपूर्ण” घोषणा करेगा? पढ़ें- फैक्ट चेक

क्या केट मिडलटन के बारे में शाही परिवार “बहुत बड़ी” और ” महत्वपूर्ण” घोषणा करेगा? पढ़ें- फैक्ट चेक

क्या केट मिडलटन के बारे में शाही परिवार "बहुत बड़ी" और " महत्वपूर्ण" घोषणा करेगा? पढ़ें- फैक्ट चेक

एक्स यूजर (पूर्व में ट्विटर) @TomValentinoo ने शाही परिवार के संबंध में एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा  है, “ब्रिटिश शाही परिवार ने कहा है कि एक बड़े इवेंट की  घोषणा अब किसी भी समय की जाएगी, और #बीबीसी ने बताया कि घोषणा “विशाल” और “बहुत महत्वपूर्ण” होगी। ऐसा माना जाता है कि आगामी घोषणा #KateMiddleton की अनुपस्थिति से संबंधित होगी, जिनकों पिछले 3 महीने से सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है और उनके निधन की बातें हो रही हैं।

Source : Tom Valentino

फैक्ट चेक

शाही परिवार की घोषणाओं पर बीबीसी न्यूज पर कुछ कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें ऐसे किसी भी कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की जानकारी नहीं मिली, जिसमें  केट मिडलटन की अनुपस्थिति को लेकर कोई बात कही गई हो।

Source : Forbes

निष्कर्ष

 DFRAC के फेक्टचेक से स्प्ष्ट है कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट फेक है, क्योंकि न तो बीबीसी और न ही शाही परिवार ने किसी बड़े आयोजन के संबंध में कोई ऐलान किया है।

Tagged: