Home / Featured / क्या NASA ने जारी किया चंद्रयान-3 की लैंडिंग फुटेज? जानें, वायरल वीडियो की सच्चाई

क्या NASA ने जारी किया चंद्रयान-3 की लैंडिंग फुटेज? जानें, वायरल वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है- इस वीडियो में एक अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की सतह पर उतरते हुए देखा जा सकता है। 

न्यूज़ चैनल @ZeeNews की एंकर @ShobhnaYadava ने वीडियो को कैप्शन दिया- #Chandrayaan3Landing #NASA नासा के द्वारा चंद्रयान की लैंडिंग

Untitled design (5)

Source: Twitter

एक अन्य यूज़र ने भी वीडियो शेयर कर इसे कथित रूप से नासा द्वारा कैप्चर किया गया, फुटेज बताया है।

Untitled design (4)

फ़ैक्ट-चेक: 

पहले हमने @NASA के ऑफ़िशियल अकाउंट को चेक किया, लेकिन हमें #Chandrayaan-3 की लैंडिंग के संबंध में #NASA द्वारा पोस्ट किया गया ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला।

Untitled design (6)

इस दौरान DFRAC टीम ने पाया कि उपरोक्त वीडियो 8 जून, 2021 में Hazegrayart नामक यूट्यूब चैनेल पर उपलब्ध है। यह एक एनिमेटेड वीडियो है और इसमें अपोलो 11 रोवर की लैंडिंग पर चर्चा और को-ऑर्डिनेट करने वाले #NASA स्पीकर्स के वॉयस ओवर हैं।

Untitled design (3)

Source: Youtube

Untitled design (2)

इसरो ने #Chandrayaan-3 रोवर के लैंडर से चंद्रमा की सतह तक उतरने की वास्तविक फुटेज भी जारी की है।

निष्कर्ष: 

#DFRAC के इस फ़ैक्ट-चेक से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा नासा के चंद्रयान -3 लैंडिंग के फुटेज के रूप में शेयर किया गया वायरल वीडियो भ्रामक है, क्योंकि यह दरअसल फ़ुटेज अपोलो 11 मून मिशन का एक एनिमेटेड वर्ज़न है।

Tagged: