फैक्ट चेकः क्या रामनवमी पर गंगानगर में मस्जिद पर फहरा दिया भगवा झंडा?

Fact Check hi Fake Featured

रामनवमी पर देश के कई शहरों में दो समुदायों के बीच विवाद और झड़प की खबरें सामने आई हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो वायरल हो रहे जिसमें एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कई दावे किए जा रहे हैं। एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के गंगानगर का है, जहां एक मस्जिद पर भगवा झंडा लगा दिया गया।

इस वीडियो को शेयर करते हुए मीर फैसल नाम के वेरीफाइड यूजर ने लिखा- “इस वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह बिंझबयाला, गंगानगर, राजस्थान का है। रामनवमी के जुलूस के दौरान एक मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा लगाया गया था”

Source: Twitter

वहीं इस वीडियो को एक अन्य यूजर ने गंगानगर का बताकर शेयर किया है। उसने राजस्थान पुलिस और सरकार से कार्रवाई की मांग भी की है।  

Source: Twitter

फैक्ट चेकः

वायरल वीडियो का फैक्ट चेक करने के लिए DFRAC की टीम ने वीडियो को कई फ्रेम्स में कन्वर्ट किया फिर उसे रिवर्स सर्च किया। वीडियो के संदर्भ में हमें गंगानगर पुलिस (@sgnrpolice) का स्पष्टीकरण मिला। जिसमें बताया गया है कि गंगानगर में भगवा झंडा किसी मस्जिद पर नहीं बल्कि एक व्यक्ति के घर पर लगा है। पुलिस ने इस संदर्भ में फेक न्यूज फैलाने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Source: Twitter

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा गलत है। पुलिस के स्पष्टीकरण के अनुसार राजस्थान के गंगानगर में किसी मस्जिद पर भगवा झंडा नहीं लगाया गया था, बल्कि एक घर पर भगवा झंडा लगाया गया था।