सोनिया गांधी दुनिया की 12वीं सबसे अमीर महिला हैं? पढ़ें- फैक्ट चेक

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग वायरल हो रही है। इस कटिंग में दावा किया गया है कि सोनिया गांधी दुनिया के सबसे अमीर नेताओं की लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं। इसमें दावा किया गया है कि सोनिया गांधी की कुल संपत्ति 2 अरब डॉलर यानी 1 खरब रूपए से भी ज्यादा है। 

इस रिपोर्ट को अमेरिकी वेबसाइट ‘हफिंगटन पोस्ट वर्ल्ड’ के हवाले से बताया गया है। 

Image
Source: Twitter

एक अन्य यूजर ने दावा किया कि सोनिया गांधी देश की चौथी सबसे अमीर महिला हैं। उसने लिखा- “सोनिया गांधी देश की सबसे चौथी अमीर महिला कैसे बन गई, देश ये भी जानना चाहता है। राहुल गाधी के आज के भाषण से साफ है कि ये भारत से कितना नफरत करता है। भाषण की बातें : देश को CDS नहीं चाहिए, अग्निवीर नहीं चाहिए, हथियार फैक्ट्री नहीं चाहिए” 

Source: Twitter

वहीं कई अन्य यूजर्स पोस्ट लिखकर सोनिया गांधी के अमीरों की लिस्ट में शामिल होने का दावा कर रहे हैं। 

Source: Twitter
Source: Twitter
Source: Twitter

फैक्ट चेकः 

सोनिया गांधी के अमीर नेताओं की सूची में 12वें स्थान होने के दावे की सच्चाई के लिए DFRAC की टीम ने पड़ताल की। हमारी टीम ने सबसे पहले अमेरिकी वेबसाइट ‘हफिंगटन पोस्ट वर्ल्ड’ के रिपोर्ट की जांच की, जिसके हवाले से ये दावा किया गया है। इस संदर्भ में हमें दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट को 9 साल पहले प्रकाशित किया गया था। 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘हफिंगटन पोस्‍ट ने दुनिया के 20 सबसे अमीर नेताओं की सूची में से सोनिया का नाम हटा लिया है। वेबसाइट का यह कहना है कि उसके एडिटर इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए कि सोनिया की संपत्ति कितनी है।’ 

वहीं कुछ और सर्च करने पर हमें दैनिक भास्कर की एक अन्य रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट को 4 साल पहले प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सोनिया गांधी के अमीर महिला होने की खबर हफिंगटन पोस्ट ने भी चलाई थी। हालांकि बाद में हफिंगटन पोस्ट ने खेद जताते हुए खबर को हटा दिया था। 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में बताया गया है कि सोनिया गांधी के 2014 के लोकसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति 9.28 करोड़ रुपए है।

वहीं हमारी टीम ने फोर्ब्स द्वारा साल 2021 में जारी किए गए 100 अमीर भारतीयों की लिस्ट देखी। इस लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम नहीं है। 

Source: forbesindia

वहीं एबीपी न्यूज द्वारा 8 फरवरी 2023 को शीर्षक- “सुनक से बाइडेन तक, दुनिया के सबसे अमीर नेताओं की लिस्ट, देखें तस्वीरें” से दुनिया के अमीर राजनेताओं पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट में कहीं भी सोनिया गांधी का नाम नहीं है। 

निष्कर्षः 

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है। सोनिया गांधी दुनिया की 12वीं या देश की चौथी सबसे अमीर महिला नहीं हैं। फोर्ब्स द्वारा 100 भारतीयों की जारी की गई अमीरों की लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम नहीं है। वहीं जिस हफिंगटन पोस्ट ने सोनिया गांधी को दुनिया की 12वीं सबसे अमीर महिला बताया था, उसने खेद जताते हुए पोस्ट हटा ली थी।