फैक्ट चेक: क्या फीफा अपने म्यूजियम में रखेगा पेले के पैर? जानिए सच्चाई

Fact Check hi Fake Featured Misleading

सोशल मीडिया पर एक खबर आग की तरह फ़ेल रही है। जिसमे दावा किया जा रहा है कि फीफा महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले के पैर अपने म्यूजियम में रखेगा। बता दें कि 29 दिसंबर 2022 को पेले का निधन हो गया।

Source: Twitter

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्टर में कहा गया कि फीफा महान पेले के पैर अपने म्यूजियम में रखेगा। पेले के परिवार ने भी अनुमति दे दी है।

Source: Twitter

कई यूजर ने इस पोस्टर को शेयर किया है। तो कई यूजर ने इस खबर की सत्यता पर सवाल भी खड़े किए है। इसमे वेरिफाइड यूजर भी शामिल है।

फैक्ट चेक:

वायरल दावे की जांच के लिए DFRAC टीम ने सबसे पहले इस बारे में कुछ कीवर्ड के जरिए गूगल पर इस बारे में सर्च किया। लेकिन वहां इस बारे में कोई पुष्ट खबर नहीं मिली।

फिर हमारी टीम ने इस बारे में जानने के लिए फीफा की आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर अकाउंट को देखा। लेकिन इससे जुड़ी कोई प्रेस रिलीज या आधिकारिक बयान हमें नहीं मिला। हालांकि वेबसाइट पर पेले के निधन पर शोक जताते हुए कुछ लेख मिले। जिसे यहां देखा जा सकता है।

निष्कर्ष:

अत: DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि फीफा के अपने म्यूजियम में पेले के पैर रखने का दावा पूरी तरह से फेक है।