राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में लिया अश्लील भोजपुरी गाने का आनंद? पढ़ें- फैक्ट चेक

Fact Check hi Featured Misleading

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा के फरीदाबाद के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर गई है। वहीं सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेता बैठे हुए हैं। इस दौरान वहां भोजपुरी के गाने पर स्टेज पर कुछ कलाकार परफॉरमेंस कर रहे हैं। 

यूजर्स इस वीडियो को शेयर करके दावा कर रहे हैं कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अश्लील भोजपुरी गाने का मजा ले रहे हैं। एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- “राहुल गाँधी जी के भारत जोड़ो कार्य क्रम के दौरान अश्लील डांस का मज़ा लेते हुए राहुल गांधी और साथ में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत” 

Source: Facebook

वहीं इस वीडियो को व्हाट्स एप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है। 

फैक्ट चेकः 

वायरल वीडियो का फैक्ट चेक करने के लिए DFRAC की टीम ने वीडियो को कुछ फ्रेम्स में कन्वर्ट किया। इसके बाद फ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। हमें First India News पर अपलोड एक वीडियो मिला। इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है- “नफरत मत करो…मोहब्बत करो, युवाओं को Rahul Gandhi का संदेश | Sunidhi Chauhan | Bharat Jodo Yatra”

Source: YouTube

इस वीडियो में बताया गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कन्सर्ट का आयोजन किया गया था, जिसमें बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी प्रस्तुती दी थी। वहीं एक यूजर द्वारा वायरल वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सुनिधि चौहान अपनी प्रस्तुति दे रही हैं। 

Source: Twitter

निष्कर्षः 

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि वायरल वीडियो में भोजपुरी गाने को एडिट करके जोड़ा गया है। ओरिजिनल वीडियो में सुनिधि चौहान की आवाज है, जो भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर प्रस्तुति दे रही हैं। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स का दावा गलत है।