जमशेद टाटा और विवेकानंद पर पीएम मोदी के बयान को भ्रामक बता रहे सोशल मीडिया यूजर्स, जानें- सच्चाई 

Fact Check hi Featured Misleading

पीएम मोदी के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी बता रहे हैं कि- स्वामी विवेकानंद ने 30 साल की उम्र में जमशेदजी टाटा को देश के अंदर फैक्ट्री लगाने की सलाह दी थी। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर पीएम नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ा रहे हैं। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए तारिक अनवर चंपारणी नामक एक वेरिफाइड ट्विटर लिखा- “आदरणीय @narendramodi जी, जमशेद जी टाटा का जन्म 1839 और विवेकानंद जी का जन्म 1863 में हुआ था। जमशेद टाटा ने 1868 में पहली कंपनी खोली थी।” 

Source: Twitter

वहीं इस तस्वीर को कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Source: Twitter
Source: Facebook
Source: Facebook

फैक्ट चेकः 

वायरल हो रहे वीडियो के सत्यता की जांच के लिए DFRAC की टीम ने सबसे पहले वीडियो को कुछ फ्रेम्स में कन्वर्ट किया, फिर टीम ने रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें टाटा स्टील के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर स्वामी विवेकानंद और जमशेदजी टाटा से संबंधित एक ट्वीट मिला।

Source: Twitter
Source: Tata Steel

ट्वीट में उस समय का वर्णन किया गया है जब जमशेदजी टाटा की मुलाकात स्वामी विवेकानंद से हुई थी। 1893 में जमशेदजी टाटा और विवेकानंद जापान से शिकागो जाने के लिए एक जहाज पर एक साथ यात्रा कर रहे थे। वहीं इस संदर्भ में DFRAC की टीम को एक आर्टिकल भी मिला। इस आर्टिकल में जमशेदजी टाटा के स्वामी विवेकानंद को लिखे गए पत्र का एक ऑडियो ट्रांसक्रिप्ट भी है।

Source: Tata.com

निष्कर्ष:  

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट हो रहा है कि पीएम मोदी का यह बयान कि स्वामी विवेकानंद ने जमशेदजी टाटा को भारत में एक कारखाना स्थापित करने की सलाह दी थी, वो सत्य है।