फैक्ट चेक: मुस्लिम बहुल आबादी वाले देश इंडोनेशिया की करेंसी पर है गणेश जी की तस्वीर, जानिए सच्चाई

Fact Check hi Fake Featured Misleading

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर की मांग कर एक नई बहस छेड़ दी है।

इसी बीच आप नेता सोरभ भारद्वाज ने नोट की एक तस्वीर ट्वीट कर लिखा कि आज साबित हो गया हिंदू भगवान की नोट पर फ़ोटो से तकलीफ़ मुस्लिम भाइयों को नहीं है,भाजपा के नेताओं को है। Indonesia एक Muslim देश है। वहां 85% मुस्लिम और केवल 2% Hindu हैं लेकिन वहां की Currency पर श्री गणेश जी की तस्वीर है।

एक अन्य वेरिफ़ाईड यूजर विजय फुलारा ने भी ऐसी ही तस्वीर शेयर की। साथ ही लिखा कि मुस्लिम बहुल आबादी वाले देश इंडोनेशिया की करेंसी पर है गणेश जी की तस्वीर, तो फिर भारतीय नोट पर क्यों नही ? अरविंद केजरीवाल जी मांग बिलकुल सही है। नोट पर श्री गणेश और लक्ष्मी जी की तस्वीर होनी चाहिए।

फैक्ट चेक:

आम आदमी पार्टी के नेताओं के दावे की जांच के लिए DFRAC टीम ने इंडोनेशिया के सेंट्रल बैंक इंडोनेशिया बैंक (IB) की वेबसाईट से इस बारे में जानकारी एकत्रित की।

Source: Bank Indonesia

Source: Bank Indoneisa

इस दौरान हमें दो न्यूज़ रिलीज मिली। जिसमे वायरल नोट की तस्वीर दी गई है। और बताया गया कि 20000 Rp का ये नोट 1998 में जारी किया गया था। जिसे 2018 में वापस ले लिया गया था। साथ ही बैंक ने 1998 में जारी किए गए Rp10,000, 1999 में जारी किए गए Rp50,000, 1999 में जारी किए गए Rp100,000 के नोटों को भी प्रचलन से वापस ले लिया था।

इसके अलावा हमने वर्तमान में प्रचलित करेंसी की भी जानकारी एकत्रित की। जिनमे किसी भी करेंसी पर हमें गणेश जी की तस्वीर की नहीं मिली। जिसे यहां पर देखा जा सकता है।

निष्कर्ष:

अत: स्पष्ट है कि आप नेताओं का वर्तमान में इंडोनेशिया की करेंसी पर गणेश जी की तस्वीर होने का दावा भ्रामक है।