टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने किया अर्पिता मुखर्जी के साथ डांस? – पढ़ें, फ़ैक्ट-चेक 

Fact Check hi Featured

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि टीएमसी सांसद सौगत रॉय अर्पिता मुखर्जी के साथ डांस कर रहे हैं।

फ़ेसबुक पर एक यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,“सांसद सौगत रॉय के साथ भी डांस कर रही थी, करोड़ो रूपये वाली गर्लफ़्रेंड अर्पिता मुखर्जी, गाना देखा कौन सा चल रहा है?

Viral Image

फ़ैक्ट चेक:

DFRAC डेस्क ने कुछ ख़ास ‘कीवर्ड’ के माध्यम से गूगल पर एक सिंपल सर्च किया  करने पर Sangbad Pratidin नाम के वेरीफ़ाइड एक बंगाली यूट्यूब चैनल पर स्पष्ट वीडियो, जिसे कैप्शन,“TMC’s Saugata Roy dances with Raveena Tandon” (टीएमसी के सौगत रॉय रवीना टंडन के साथ डांस करते हुए) के साथ 18 जनवरी 2019 को अपलोड किया गया था। 

DFRACटीम को 18 जनवरी 2019 के वायरल वीडियो से संबंधित रिपोर्ट भी मिली और रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री रवीना टंडन सौगत रॉय के साथ डांस कर रही थीं और यह भी कि वीडियो एक फूड फेस्टिवल का है।

अभिनेत्री रवीना टंडन सौगत रॉय के साथ

निष्कर्ष:

DFRAC के इस फ़ैक्ट चेक से स्पष्ट है कि टीएमसी सांसद सौगत रॉय के डांस वीडियो को लेकर वायरल हो रहा दावा भ्रामक है। अर्पिता मुखर्जी ने सौगत रॉय के साथ नहीं बल्कि अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ डांस किया है।

दावा: टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने किया, अर्पिता मुखर्जी के साथ डांस

दावाकर्ता: सोशल मीडिया यूज़र्स

फैक्ट चेक: भ्रामक