फैक्ट चेकः नेहरू को अश्लील दिखाने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स शेयर कर रहे फोटोशॉप तस्वीरें 

Fact Check hi Featured Misleading

ट्विटर पर हैशटैग #अश्लील_Narendra ट्रेंड चल रहा है। रिपोर्ट लिखे जाने तक #अश्लील_Narendra पर 18 हज़ार से ज्यादा ट्वीट किये जा चुके हैं। इस हैशटैग के तहत भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीरों का एक कोलाज भी वायरल हो रहा है। 

Ek Hindu नामक यूज़र ने कैप्शन,“The Real अश्लील is here #अश्लील_Narendra” के साथ नेहरू की तस्वाीरों का एक कोलाज ट्वीट किया है। 

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नेहरू की महिलाओं के साथ कई फोटो को अश्लीलता के दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।  

इसी तरह अनुज धीमान नामक यूज़र जिसके बायो में राष्ट्रवादी हिंदू, लेखक….गायक लिखा है, ने भी कैप्शन,“Now you can decide,,who is अश्लील? #अश्लील_Narendra” के साथ उन्हीं तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है।  

लगभग इसी दावे के मिलते जुलते दावे के साथ कई अन्य यूज़र्स ने भी नेहरू की तस्वीरों का यही कोलाज शेयर किया है। 

फ़ैक्ट चेक: 

DFRAC ने नेहरू की वायरल हो रहे कोलाज की पड़ताल की। कोलाज के अंदर 9 फोटो हैं, DFRAC द्वारा पहले भी इन तस्वीरों का फैक्ट चेक किया जा चुका है। जिसको यहां क्लिक करके पढ़ा जा सकता है। 

1)

तस्वीर में नज़र आ रही महिला नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित हैं। आउटलुक मैगज़ीन के मुताबिक़ यह तस्वीर 1949 में ली गई थी, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू अपनी अमेरिकी यात्रा पर थे।

2)

पंडित नेहरू सार्वजनिक रूप से एडविना माउंटबेटन के साथ ख़ुशगवार पल साझा कर रहे थे। कहा जाता है कि नेहरू और एडविना के एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। एडविना की बेटी पामेला ने अपनी किताब में लिखा है कि उनके मन में एक-दूसरे के लिए गहरा प्यार और सम्मान था, लेकिन उनके बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं था।

3)

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़ इस तस्वीर में दिख रही महिला नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित ही हैं।

5)

इस तस्वीर में नेहरू के साथ नज़र आने वाली महिला प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई हैं।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़ नेहरू के मृणालिनी साराभाई के पति विक्रम साराभाई और मां अम्मू के साथ घनिष्ठ संबंध थे। यह खास तस्वीर दिल्ली में ली गई है। नेहरू मृणालिनी को उनके परफ़ॉर्मेंस के लिए बधाई देते हुए नज़र आ रहे हैं।

6)

इस तस्वीर में नेहरू जैकलीन कैनेडी ओनासिस के माथे पर तिलक लगा रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़ जैकलीन अमेरिका की फ़र्स्ट लेडी थीं।

7)

द् हिन्दू के अनुसार भारत की पहली महिला प्रेस फोटोग्राफर होमाई व्यारावाला ने नंदा देवी के लिए 45 मिनट की उड़ान में पहले बीओएसी जेट विमान में यह तस्वीर खींची। नेहरू तत्कालीन ब्रिटिश उप उच्चायुक्त की पत्नी साइमन का सिगरेट जलाते हुए नज़र आ रहे हैं और उनके होठों पर एक जलती सिगरेट भी है।

8)

पंडित जवाहर लाल नेहरू माउंटबेटन की सबसे छोटी बेटी पामेला माउंटबेटन और उनके माता-पिता को नई दिल्ली में अलविदा कह रहे हैं।

9)

तस्वीर में नज़र आने वाली महिला नेहरू की भतीजी नयनतारा सहगल हैं, जिन्होंने 1955 में लंदन हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया था।

ग़ौरतलब है कि नेहरू की इन 09 तस्वीरों का कोलाज 2012 से वायरल हो रहा है। DFRAC ने 14 नवम्बर 2021 को चले ट्विटर ट्रेंड “#ठरकी_दिवस or #बाल_दिवस” पर एक्सकुलूज़िव रिपोर्ट भी किया है, जिसे यहां पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: 

DFRAC के इस फ़ैक्ट चेक से स्पष्ट है कि जवाहरलाल नेहरू की अलग अलग मौक़े पर ली गईं तस्वीरों को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूज़र्स ने संवेदनहीनता की पराकाष्ठा इस तरह से भी पार किया है कि बहन के साथ नेहरू की फोटो को अश्लील दावों के साथ शेयर किया है। 

दावा: प़डित नेहरू, रियल अश्लील 

दावाकर्ता: सोशल मीडिया यूज़र्स 

निष्कर्ष: भ्रामक