पूर्व राष्ट्रपति पाटिल के PM मोदी की तारीफ़ करने का फ़र्ज़ी दावा वायरल 

Fact Check hi Fake Featured

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट मे दावा किया गया है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल (Pratibha Patil) ने PM मोदी (Modi) की खुलकर तारीफ़ की है। 

Rakesh Patidar नामक फ़ेसबुक यूज़र ने हिंग्लिश में कैप्शन,“Kon sahi hai or kon galat hai par en jese neta ki baat nahi manti hai party Bharat desh ke best PM Modi ji hain. Pehchano Congresi kaun hai purv Rashtrapati Pratibha Patil” के साथ एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

Facebook Screenshot

इस पोस्ट में लिखा गया है,“ब्रेकिंग न्यूज़ देश की पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil) ने पीएम मोदी (PM Modi) को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil) ने कहा कि भले ही मैं कांग्रेस पार्टी से हूँ, लेकिन मैं आज भारत देश की समाज सेविका के रूप में भारतीय जनता को ये कहना चाहती हूँ कि नरेंद्र मोदी ही ऐसे एक इंसान हैं जो भारत देश को एक अच्छा राष्ट्र बना सकते हैं, क्योंकि उनमे वो निर्णय लेने की क्षमता जो भारत देश के देशवासियो को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं । मोदी जी ने भारत देश को एक नई दिशा प्रदान की है, मैने SK भी देश के लिए एक राष्ट्रपति के रूप में सेवा की है। मगर मैंने कभी भी पीएम मोदी (PM Modi) जैसा नेता नहीं देखा |” 

इसी तरह कई यूज़र्स ने इसे शेयर किया है। 

Facebook Screenshot

फ़ैक्ट चेक

इस पोस्ट का फ़ैक्ट चेक करने के लिए हमने गूगल पर कुछ ख़ास कीवर्ड की मदद से सर्च किया, हमें कहीं भी इस तरह की कोई ख़बर नज़र नहीं आई। 2018 से इससे मिलते जुलते फ़र्ज़ी दावे के साथ, पोस्ट समय समय पर वायरल होते रहे हैं। 

निष्कर्ष:

DFRAC  के इस फ़ैक्ट से स्पष्ट है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल (Pratibha Patil) ने PM मोदी  (Modi) की सराहना में कहीं कोई ऐसा बयान नहीं दिया है, इसलिए यूज़र्स इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट फ़र्ज़ी दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। 

दावा: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने PM मोदी को खुलकर सराहा

दावाकर्ता: सोशल मीडिया यूज़र्स

फ़ैक्ट चेक: फ़ेक

 (आप #DFRAC को ट्विटरफ़ेसबुकऔर यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)