UPSC के जिस टॉपर को मीडिया ने समझा महिला, वो हैं पुरुष, पढ़ें- फैक्ट चेक

Fact Check hi Featured Misleading

यूपीएससी ने 30 मई को सिविल सेवा परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में लड़कियों के टॉप करने के कारण यह खबर काफी सुर्खियों में रही।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक दावा बड़ा वायरल हुआ, जिसमें कहा गया कि यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में लड़कियों ने टॉप-4 पोजीशन हासिल की है।

द इकोनॉमिक टाइम्स और न्यूज़18 जैसे कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउसों ने भी इस रिपोर्ट को कवर किया। जिनके लिंक ऊपर किए गए हैं।

फैक्ट चेक:

कीफ्रेम से  सर्च करने पर हमें पता चला कि टॉप 4 में AIR 4 (ऑल इंडियन रैंक) एक युवक को मिली है, जिनका नाम ऐश्वर्य वर्मा है, जो उज्जैन के एक छात्र है।

इस बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया लिखता है कि “उज्जैन के ऐश्वर्य वर्मा पुरुषों में यूपीएससी टॉपर हैं।”

निष्कर्ष:

DFRAC ने पाया कि कई खबरों में ऐश्वर्य वर्मा को नाम की स्पेलिंग के चलते और बिना किसी जांच के महिला मान लिया गया।

दावा समीक्षा: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में लड़कियों ने टॉप फोर पोजीशन हासिल की।

दावा कर्ता: द इकोनॉमिक टाइम्स और न्यूज 18।

फैक्ट चेक: भ्रामक।