प्रियंका चोपड़ा ने भगवान शिव पर दिया आपत्तिजनक बयान? पढ़ें- फैक्ट चेक

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के दो फोटो एक कोलाज वायरल हो रहा है। इस वायरल फोटो पर कुछ कैप्शन लिखे गए हैं। इस कैप्शन में हिन्दू समाज के अराध्य भगवान शिव को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया गया है।

ट्विटर पर राजीव कुमार मौर्या नाम के यूजर ने लिखा- “प्रियंका चोपड़ा का सटीक जवाब, जो अपने माथे पर तीन आंख रखने वाला अपने बेटे को भी नहीं पहचान पाया, उसके भक्त कैसे पहचान पाएंगे की वास्तविक चीज क्या है।”

 

इसी ग्राफिकल फोटो को बीरेंद्र बाई पास नाम के यूजर ने फेसबुक पर पोस्ट किया है।

फैक्ट चेकः

इस खबर की फैक्ट चेक के लिए हमने ने गूगल पर सर्च किया। सर्च करने पर हमें ‘इडियन एक्सप्रेस’ की वेबसाइट पर 1 मार्च 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने अमेरिका स्थित अपने घर पर महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की। पूजा की कई फोटो को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टेटस पर भी शेयर किया था।

इस रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि प्रियंका चोपड़ा भगवान शिव की पूजा करती हैं, तो फिर सवाल उठता है कि क्या प्रियंका चोपड़ा ने भगवान शिव को लेकर सच में ऐसा कोई बयान दिया है। इसकी पड़ताल के लिए हमने ग्राफिकल पोस्टर वाली उनकी तस्वीरों की सच्चाई जानने के लिए रिवर्स सर्च किया। जिसके बाद हमें ‘मूवी टॉकीज’ (Movie Talkies) के यूट्यूब चैनल पर 9 जून 2016 को पब्लिश एक वीडियो मिला।

 

इस वीडियो के थम्बनेल में प्रियंका गांधी का वही फोटो दिख रहा है, जो ग्राफिकल कंटेंट के साथ वायरल हो रहा है। इस खबर के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर पत्रकारों पर गुस्सा हो गई थीं।

निष्कर्षः

हमारे फैक्ट चेक से साबित हो रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने भगवान शिव को लेकर आपत्तिजनक बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा उनका फोटोशॉप किया हुआ बयान वायरल किया जा रहा है। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स का दावा भ्रामक है।

दावा- प्रियंका चोपड़ा ने भगवान शिव पर दिया आपत्तिजनक बयान

दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स

फैक्ट चेक- झूठा और भ्रामक