फैक्ट चेक: क्या यूक्रेन युद्ध के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनना शुरू कर दिया?

Fact Check hi Featured

सोशल मीडिया पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) की एक तस्वीर बड़ी वायरल हो रही है। जिसमे उन्हे एक एक तंग सूट जैकेट पहने हुए देखा जा सकता है। तस्वीर को लेकर दावा किया गया कि पुतिन (Putin) ने यूक्रेन युद्ध के बाद बुलेटप्रूफ जैकेट पहनना शुरू कर दिया।

Tweet Screenshot

वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूज़र ने लिखा कि लगता है पुतिन (Putin) ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनना शुरू कर दिया है।

इस ट्वीट को 23000 से अधिक लाईक किया जा चुका है। साथ ही सैकड़ों यूजर ने इस ट्वीट पर अपनी टिप्पणियां की है। यूजर का मानना है कि पुतिन (Putin) की ये तस्वीर रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद की है।

फैक्ट चेक:

वायरल तस्वीर की पड़ताल करने के लिए सबसे पहले हमने इस तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च किया। जिससे तस्वीर के बारे में पता चला कि इस तस्वीर को पहली बार यह 4 अगस्त, 2017 को रूसी आउटलेट कोमर्सेंट ने प्रकाशित किया था।

तस्वीर के बारे में रूसी आउटलेट ने जानकारी देते हुए लिखा कि इस तस्वीर को फोटो जर्नलिस्ट ग्लीब शचेलकुनोव ने 4 अगस्त, 2017 को लिया था। जब पुतिन (Putin) अपने चुनाव अभियान के दौरान बैकाल झील पहुंचे थे।

हालांकि तस्वीर को सामान्य रूप से देखकर ये निर्धारित करना संभव नहीं है कि पुतिन (Putin) के सूट की झुर्रियां नीचे बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने से आई है।

निष्कर्ष:

अत: वायरल तस्वीर के साथ किया गया दावा भ्रामक है। क्योंकि यह तस्वीर मई 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद नहीं बल्कि 4 अगस्त, 2017 को पुतिन (Putin) के चुनाव प्रचार के दौरान ली गई।

दावा समीक्षा: यूक्रेन युद्ध के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनना शुरू कर दिया

दावाकर्ता: सोशल मीडिया यूजर

फैक्ट चेक: भ्रामक

 (आप #DFRAC को ट्विटरफ़ेसबुकऔर यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)