Tata Memorial Hospital

फैक्ट चेक: टाटा मेमोरियल अस्पताल का बताकर बिस्वरूप रॉय चौधरी का वीडियो हुआ वाइरल। पूरी कहानी पढ़ें

Fact Check hi Fake Featured

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि वीडियो टाटा मेमोरियल अस्पताल(Tata Memorial Hospital) का है।फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए Rashmi N, कैप्शन में लिखा कि, “ये टाटा मेमोरियल अस्पताल का है , सभी से अनुरोध है कि उपरोक्त वीडियो को देखें। यह कोई सामान्य फॉरवर्ड नहीं है। यह बहुत महत्वपूर्ण चीज है। इसे अपने अन्य ग्रुप में भी भेजें ! ”

इसी तरह इस वीडियो को व्हाट्सएप पर भी कई बार फॉरवर्ड किया गया।

फैक्ट चेक

हमारे फ़ैक्टचेक विश्लेषण में, हमने सबसे पहले वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान बिस्वरूप रॉय चौधरी के रूप में की। इसके अलावा, वीडियो में उन्होंने एक किताब का जिक्र किया है जिसका नाम 360 डिग्री पोस्टुरल मेडिसिन है। कीवर्ड सर्च करने पर हमने पाया कि यह बिस्वरूप रॉय चौधरी की किताब है।

उसके बाद हमें 360डिग्री पोस्टुरल मेडिसिन की वेबसाइट पर एक 20:26 मिनट लंबा वीडियो मिला।

इस वीडियो को देख कर हुमे पता चलता है कि वायरल वीडियो इसी वीडियो की एक क्लिप है। और, इसका टाटा मेमोरियल अस्पताल से कोई संबंध नहीं है। हम टाटा मेमोरियल अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी यही वीडियो को खोजा। लेकिन, वहां ऐसा कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है।

हमने बिश्वरूप चौधरी के बारे में अधिक जानकारी के बारे में गूगल पर सर्च किया। जिसके बाद हमें 15 नवंबर 2021 को timesofindia में छपी एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में IMA इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा बिस्वरुप रॉय चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की गई है। राज्य के डॉक्टरों का कहना है कि बिस्वरुप रॉय चौधरी ने किडनी संबंधित बीमारियों की गलत और भ्रामक जानकारी दी है। चौधरी के वीडियो देखने के बाद मरीज डायलिसिस बंद करके अपना स्वास्थ्य खराब कर सकते हैं। इसके अलावा आईएमए ने यह भी मांग की है कि चौधरी की किताबों और वीडियो को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े: अर्नब गोस्वामी की मनगढ़ंत कहानियों की सूची।

निष्कर्ष

इसलिए, बिस्वरूप रॉय चौधरी का वायरल वीडियो टाटा मेमोरियल अस्पताल का नहीं है।

दावा: बिस्वरूप रॉय चौधरी का वीडियो टाटा मेमोरियल अस्पताल का है।

द्वारा दावा किया गया: Rashmi N और अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ता

फैक्ट चेक: फेक