Home / Misleading / फ़ैक्ट चेक: क्या है ‘असानी’ तूफ़ान के रहस्मयी सोने का रथ बहाकर लाने के पीछे की कहानी?

फ़ैक्ट चेक: क्या है ‘असानी’ तूफ़ान के रहस्मयी सोने का रथ बहाकर लाने के पीछे की कहानी?

Asani

सोशल मीडिया साइट्स पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोगों को एक सोने का रथ, समुद्र से ठेल कर, साहिल की ओर लाते हुए देखा जा सकता है। शिवम नामक यूज़र ने 11 मई 2022 की सुबह कैप्शन “समंदर में मिला सोने का रथ: चक्रवात असानी (Asani) की वजह से आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के एक तट पर समुद्री लहरें एक ‘सोने का रथ’ बहा ले आई हैं, इस रथ की बनावट किसी मोनेस्ट्री जैसी है, माना जा रहा है कि ये रथ थाइलैंड या म्यांमार से बहकर आंध्र के तट तक पहुंच गया है! Video: ABP news” के साथ वीडियो ट्वीट किया।

https://twitter.com/Aaaru_Prem/status/1524259528698925056

 

वहीं आनंद श्रीवास्तव नामक फ़ेसबुक यूज़र नें भी,” समंदर में सोने का रथ मिला है… चक्रवात असानी की वजह से आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के एक तट पर समुद्री लहरें एक ‘सोने का रथ’ बहा ले आई हैं.. इस रथ की बनावट किसी मोनेस्ट्री जैसी है… शायद ये रथ थाइलैंड या म्यांमार से बहकर आंध्र के तट तक पहुंच गया है..” लिखते हुए वही वीडियो पोस्ट की है।

Facebook Post

इसी तरह विराग पाण्डेय ने कैप्शन, “समुद्र में प्रकट हुआ मंदिर नुमा सोने का रथ, लोगों ने लगाए जयकारे, आखिर कहां से आया रहस्यमयी रथ, जांच में जुटे अधिकारी..

देखें आंध्रप्रदेश का अद्भुत वीडियो” के साथ वीडियो पोस्ट की है।

Facebook Post

फ़ैक्ट चेक:

इंटरनेट पर सर्च करने के बाद हम ने पाया कि यह वीडियो कई मीडिया हाउसेज़ ने अपनी रिपोर्ट में इस रथ को सोने का बताया है। सोशल मीडिया यूज़र्स ने इन्हीं रिपोर्ट्स में इस्तेमाल किये गए वीडियो को बुनियाद बना कर भ्रामक दावे के साथ इसे शेयर किया है।

न्यूज़ 24 ने 11 मई 2022 को वीडियो के थंबनेल में लिखा,”’प्रकट’ हुआ सोने का रथ क़ीमत ‘अरबों’ में!” और दैनिक जागरण के यूट्यूब चैनल के वीडियो थंबनेल में लिखा गया,”समुद्र में बहता मिला सोने का रथ!”।

https://www.youtube.com/watch?v=3-PwXrW2Ssg

इस दौरान हमें एएनआई का एक ट्वीट मिला जिसमें बताया गया है कि असानी तूफ़ान की वजह से एक रहस्यमयी सोने की तरह दिखने वाला रथ आंध्रा के तट, श्रीकाकुलम में सोनापल्ली सी हार्बर पर पाया गया है. सब इंस्पेक्टर ने कहा है कि यह किसी और देश से आया होगा। हमनें इंटेलिजेंस और आला अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

 

सुमन टीवी तेलगू के वेरीफ़ाइड यूट्यूब चैनल पर 11 मई 2022 को अललोड न्यूज़ बुलेटलन में बताया गया है कि श्रीकाकुलम के पुलिस इंस्पेक्टर को बयान देते हुए सुना जा सकता है कि यह कोई सोने से बना रथ या ढांचा नहीं है बल्कि गौल्ड प्लेटेड (सोने की रंग का) ढांचा है।

https://www.youtube.com/watch?v=hor1o5mh-NY&t=1s

यह भी पढ़ें: जानिए, नेशनल जियोग्राफ़ी के 15 सेकेंड की वीडियो को एक मिलियन डॉलर में ख़रीदने के पीछे की पूरी कहानी

यह भी पढ़ें: सुधीर चौधरी और ज़ी न्यूज़ की मनगढ़ंत कहानियों की सूची।

निष्कर्ष:

आंध्र प्रदेश के ज़िला श्रीकाकुलम के सुन्नापल्ली में समुद्री लहरों से सोने के रथ के प्रकट होने का दावा भ्रामक है। यह रथ या मंदिर नुमा ढांचा सोने से निर्मित नहीं है, बल्कि सोने के रंग जैसा दिखता है, जो लकड़ी और स्टील से बना हुआ है। असानी चक्रवात के कारण यह ढांचा म्यांमार या थाईलैंड से बहते हुए आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में आ गया।

दावा: समुद्र में ’प्रकट’ हुआ सोने का रथ क़ीमत ‘अरबों’ में!

दावाकर्ता: सोशल मीडिया यूज़र्स

फ़ैक्ट चेक: भ्रामक

 

Tagged: