फैक्ट चेक: लव जिहाद पर भाषण देती महिला कांस्टेबल का वायरल वीडियो का जानिए पूरा सच।

Fact Check hi Fake Featured

सोशल मीडिया पर एक महिला कांस्टेबल का वीडियो कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षिच कर रहा है। वीडियो में महिला भाषण देती नज़र आ रही है। भाषण में, वह कहती हैं, “यदि कोई मुस्लिम पुरुष 12 बच्चे पैदा करने के लिए दो हिंदू महिलाओं से शादी करता है तो अगले 20 वर्षों में मुसलमान भारत में सत्ता में हो सकते हैं।“वह आगे वसीम अकरम नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति का ज़िक्र करती हैं, जो दक्ष शर्मा द्वारा एक फेसबुक पेज चलाता है, हिंदू लड़कियों को अपने प्यार में फांसता है और उनका शोषण करता है। पुलिस ने वसीम को भी गिरफ्तार कर लिया है। वसीम नें अपनी गिरफ्तारी के पश्चात स्वीकार किया कि यह सब कुछ लव जिहाद के नाम पर चल रहा है। वीडियो में केरल से कनेक्शेन का खुलासा भी है।

पूरी स्पीच इस link. के ज़रिये देखी जा सकती है।

फ़ैक्ट चेक:

केवल वीडियो को देखकर कोई भी बता सकता है कि यह वीडियो को एडीटेड है क्योंकि कोई भी शब्द और वॉइस ओवर एक साथ सिंक नहीं हो रहे हैं।

हमने महिला कांस्टेबल और उसके भाषण का असली वीडियो निकालने के लिए भी रिवर्स सर्च किया और हमें पंजाब केसरी के एक यूट्यूब चैनल पर वही वीडियो मिला। वीडियो में यहां मौजूद पुलिसकर्मी मीडिया के सामने अपने आला अधिकारी की शिकायत कर रही है.

इसी खबर को टाइम्स ऑफ इंडिया ने शीर्षक, “मैनपुरी में महिला कांस्टेबल ने लगाया उत्पीड़न का आरोप।”  साथ ही, हमें पता चलता है कि यह वीडियो पांच साल पुरानी है।

निष्कर्ष:

वीडियो को फर्ज़ी दावे के साथ फैलाया जा रहा है। साथ ही, वीडियो स्पष्ट रूप से एडिटेड है।

दावा: लव जिहाद पर भाषण देती महिला कांस्टेबल का वीडियो।

दावाकर्ता: सोशल मीडिया यूज़र्स

फैक्ट चेक: फेक