फैक्ट चेक: क्या फिनलैंड रूस के साथ पूर्वी सीमा पर सैन्य उपकरणों की ढुलाई कर रहा?

Fact Check hi Featured Misleading

24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस तेजी से यूक्रेन के खिलाफ अपने लक्ष्यों को हासिल कर रहा है। हालांकि इस हमले बाद से यूक्रेन में अब तक 223 बच्चे मारे जा चुके है और 408 घायल हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे बड़े सैन्य टैंकों की ढुलाई को देखा जा सकता हैं।

इस वीडियो को यूजर अलग-अलग कैप्शन के साथ शेयर कर रहे है। एक ट्विटर यूजर (@khalediskef) ने लिखा, “#Tampere के निवासियों द्वारा प्रसारित एक वीडियो, #Finland में #रूस के साथ पूर्वी सीमा पर सैन्य उपकरणों को ले जाते हुए दिखाया गया है। जिसमे दर्जनों तेंदुए टैंकों के अलावा बड़ी संख्या में सोवियत उपकरण BMP, MTLB, KSHM-1V16 शामिल है।

एक अन्य यूजर (@OsintTv) ने लिखा, “प्रति रिपोर्ट #फिनलैंड ने #NATO में शामिल होने के लंबित निर्णय के बाद, संभवतः रूसी सीमा की ओर सैन्य उपकरणों को स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया से दृश्य। ”

https://twitter.com/OsintTv/status/1521763320088387584?s=20&t=zrHAt0jQt4e-L-wrJVa72g

फैक्ट चेक:

हमने वीडियो की सत्यता जानने के लिए वीडियो को रिवर्स सर्च किया। हमने पाया कि सैन्य उपकरणों के साथ सैन्य टैंकों का वीडियो फ़िनलैंड का नहीं है बल्कि वे #Arrow22- अभ्यास के लिए पश्चिमी फ़िनलैंड जा रहे हैं जिसकी घोषणा एक साल पहले की गई थी।

स्वीडन की एक न्यूज साइट ने भी अपनी एक रिपोर्ट में वीडियो की हकीकत बयां की है।

उन्होंने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसी मुद्दे के बारे में पोस्ट किया।

कैप्शन में बताया गया कि  “नेटवर्क में एक वीडियो प्रसारित किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि टैंकों को फ़िनिश सीमाओं पर स्थानांतरित किया जा रहा है। वीडियो में किया गया दावा सही नहीं है। उपकरणों का स्थानांतरण सेना के मैकेनाइज्ड एरो 22 अभ्यास से संबंधित है। अभ्यास निनिसालो और साकिला में होना है।”

निष्कर्ष:

वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल होना पाया है।

Claim Review: फिनलैंड ने रूस के साथ पूर्वी सीमा पर सैन्य उपकरणों का परिवहन किया।

Claimed by: सोशल मीडिया यूजर।

Fact check:  भ्रामक