फैक्ट चेक: जानिए काजुओ इशिगुरो की मौत की खबर के पीछे की सच्चाई

Fact Check hi Featured Misleading

जापानी-ब्रिटिश लेखक और नोबेल पुरस्कार विजेता काज़ुओ इशिगुरो को साहित्य में उनकी उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। हाल ही में उनके अचानक निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, कज़ुरो इशिगुरो का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि फैबर बुक्स और पेंगुइन रैंडम हाउस ने अपने-अपने ट्वीट में कज़ुरो इशिगुरो की मृत्यु की घोषणा की है। इस समाचार को 22 मार्च, 2022 को प्रकाशित किया गया था।

The Indian Express

ट् वीट जहां फैबर बुक्स ने काज़ुरो इशिगुरो की मौत की घोषणा की।

Faber Books

वायरल समाचार के बाद कई अन्य यूजर्स ने भी उनकी मृत्यु पर दुख जताया।

फैक्ट चेक

काज़ुरो इशिगुरो के निधन खबरें वायरल होने के बाद हमारी टीम ने फैक्ट चेक किया। सबसे पहले हमने फैबर बुक्स के द्वारा प्रकाशित सूचना की जांच की, जिसके हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने खबर को प्रकाशित किया था। हमने जांच में पाया कि इशिगुरो के निधन की पोस्ट फैबर बुक्स के फेक अकाउंट या फिर डुप्लीकेट अकाउंट से की गई थी।


हमें फेबर बुक्स के आधिकारिक और वेरीफाइड अकाउंट पर लेखक काज़ूओ की मौत के बारे में ऐसी कोई ट्वीट नहीं मिली।

वहीं सुसान ग्रूस ने भी अपने ट्वीट में फेक अकाउंट का उद्धरण दिया।

https://twitter.com/susannegruss/status/1506192969686208514?s=20&t=8ALYZ6qertlViE7aizAUsg

इसलिए फैक्ट चेक से साबित होता है कि तमाम मीडिया हाउस द्वारा किया गया दावा फर्जी है।

दावा- नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक काज़ुरो इशिगुरो का निधन
दावाकर्ता- मीडिया हाउस
फैक्ट चेक- गलत और भ्रामक