
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया गया कि राजस्थान से कश्मीर घूमने गए मुस्लिम लड़कों को भारत के हिन्दू राष्ट्र न बनने देंगे और पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने पर भारतीय सैनिकों ने पीटा।
राजस्थान से कई मुसलमान लङके कश्मीर घूमने गये।वहां ये लोग जोर शोर से नारे लगाने लगे पाकिस्तान जिंदाबाद!भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे! नारा लगाने वाल लफंगेे देशद्रोहियों को भारतीय सैनिकों ने ऐसे ठोका कि हालत खराब कर दी।अब लुच्चे लफंगे ऐसे नारें लगाने से पहले सौ बार सोचेंगे pic.twitter.com/NcGIoCIKfL
— PRAVEEN ARYA (@praveenarya1967) January 20, 2022
प्रवीण आर्या नामक यूजर ने वीडियो
को पोस्ट कर अपने ट्वीट में लिखा, राजस्थान से कई मुसलमान लङके कश्मीर घूमने गये। वहां ये लोग जोर शोर से नारे लगाने लगे पाकिस्तान जिंदाबाद! भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे! नारा लगाने वाल लफंगेे देशद्रोहियों को भारतीय सैनिकों ने ऐसे ठोका कि हालत खराब कर दी। अब लुच्चे लफंगे ऐसे नारें लगाने से पहले सौ बार सोचेंगे।

इस वीडियो को इस दावे के साथ फेसबुक पर भी कई अन्य यूजर ने पोस्ट किया।

फैक्ट चेक:
#DelhiRiots2020: Bleeding youth allegedly forced to sing National Anthem by @DelhiPolice dies#DelhiRiots #delhiviolence pic.twitter.com/7ESOHJtc3c
— TOI Plus (@TOIPlus) February 29, 2020
उपरोक्त वीडियो की की-फ़्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमे फरवरी 2020 में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों से संबंधित कई वीडियो मिले। जिसमे 29 फरवरी, 2020 को TOI प्लस की एक वीडियो रिपोर्ट भी मिली। जिसमे बताया गया कि घायलों में से एक युवक ने दम तोड़ दिया था।
साथ ही HW English की एक रिपोर्ट भी मिली। जिसमे मृतक युवक की पहचान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कर्दमपुरी के रहने वाले फैजान के तौर पर हुई है। इसके अलावा दी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया कि दो साल बाद युवको की पिटाई करने वाले की शख्स की पहचान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के रूप में हुई।
अत: वायरल वीडियो भ्रामक पाया गया।
दावा: क्या राजस्थान से कश्मीर घूमने गए मुस्लिम लड़को को भारतीय सैनिकों ने पीटा? द्वारा दावा- फेसबुक और ट्विटर यूजर फैक्ट चेक- फेक और भ्रामक
|