फैक्ट चेक: क्या राजस्थान से कश्मीर घूमने गए मुस्लिम लड़को को भारतीय सैनिकों ने पीटा?

Fact Check hi Fake Featured Misleading

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया गया कि राजस्थान से कश्मीर घूमने गए मुस्लिम लड़कों को भारत के हिन्दू राष्ट्र न बनने देंगे और पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने पर भारतीय सैनिकों ने पीटा।

 

https://twitter.com/praveenarya1967/status/1484139122046291971?s=20

प्रवीण आर्या नामक यूजर ने वीडियो

को पोस्ट कर अपने ट्वीट में लिखा,  राजस्थान से कई मुसलमान लङके कश्मीर घूमने गये। वहां ये लोग जोर शोर से नारे लगाने लगे पाकिस्तान जिंदाबाद! भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे! नारा लगाने वाल लफंगेे देशद्रोहियों को भारतीय सैनिकों ने ऐसे ठोका कि हालत खराब कर दी। अब  लुच्चे लफंगे ऐसे नारें लगाने से पहले सौ बार सोचेंगे।

Videos

इस वीडियो को इस दावे के साथ फेसबुक पर भी कई अन्य यूजर ने पोस्ट किया।

Facebook post

फैक्ट चेक:

उपरोक्त वीडियो की की-फ़्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमे फरवरी 2020 में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों से संबंधित कई वीडियो मिले। जिसमे 29 फरवरी, 2020 को TOI प्लस की एक वीडियो रिपोर्ट भी मिली। जिसमे बताया गया कि घायलों में से एक युवक ने दम तोड़ दिया था।

साथ ही HW English की एक रिपोर्ट भी मिली। जिसमे मृतक युवक की पहचान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कर्दमपुरी के रहने वाले फैजान के तौर पर हुई है। इसके अलावा दी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया कि दो साल बाद युवको की पिटाई करने वाले की शख्स की पहचान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के रूप में हुई।

अत: वायरल वीडियो भ्रामक पाया गया।

दावा: क्या राजस्थान से कश्मीर घूमने गए मुस्लिम लड़को को भारतीय सैनिकों ने पीटा?
द्वारा दावा-  फेसबुक और ट्विटर यूजर
फैक्ट चेक- फेक और भ्रामक