Home / Uncategorized / फैक्ट-चेक: अमिताभ बच्चन द्वारा पोस्ट किया गया लालबाग में गणेश प्रतिमा का वायरल वीडियो 2016 का है

फैक्ट-चेक: अमिताभ बच्चन द्वारा पोस्ट किया गया लालबाग में गणेश प्रतिमा का वायरल वीडियो 2016 का है

गणेश चतुर्थी का त्योहार मुंबई में बड़े उत्साह के साथ मनाने के लिए जाना जाता है। इस त्योहार के दौरान अमित अग्रवाल और उसके बाद फेसबुक पर हिंदु मंदिर और वैदिक विज्ञान पेज द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग इलाके में भगवान गणेश की एक विशाल प्रतिमा को दिखाते हुए दावा किया गया कि विशाल भीड़ का जमावड़ा 2021 में हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि वही वीडियो इसी तरह के दावे के साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा पोस्ट किया गया था। इस वीडियो को ट्विटर पर 2,00,000 से अधिक बार देखा जा रहा है।

वीडियो को फेसबुक पर लगभग 1,00,000 बार देखा जा चुका है और फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर कई यूजर्स द्वारा इसे दोबारा पोस्ट किया गया है।

फैक्ट चेक – वीडियो के मुख्य फ़्रेमों को रिवर्स सर्च करने पर हमने पाया कि लालबाग में भगवान गणेश के अनावरण के वीडियो फुटेड वास्तव में 2016 था। इस मार्फत हमें कई समाचार और लेख भी मिले, जिसमें इसकी पुष्टि हुई कि यह वीडियो 2016 का है।
गणेश पर लेख 2016 का खुलासा करता है

इसके अतिरिक्त, वीडियो में भीड़ को दिखाया गया है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के मद्देनज़र मुंबई में धारा 144 लागू की हुई है जिसके अनुसार पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई हुई है। इसलिए 2016 के वीडियो के बारे में जो दावा किया जा रहा है वह दावा फर्जी और भ्रामक है।

Tagged: