फैक्ट चेक: पीएम मोदी की 10वीं की कथित मार्कशीट बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए जाने का दावा भ्रामक

Fact Check Fact Check hi Generative AI hi Misleading Misleading

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली कक्षा 10वीं की एक कथित मार्कशीट तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह मार्कशीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसे अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

Source: X

सोशल साईट X (पूर्व ट्विटर) पर वेरिफाइड यूजर एडवोकेट मुमताज़ ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमे वायरल मार्कशीट को शेयर कर लिखा गया कि बधाई हो मित्रो , मोदी जी की दसवीं कक्षा की मार्कशीट मिल गई है , आप भी देखिए.…

Source: X

वहीं एक अन्य वेरिफाइड यूजर रज़ाक शेख ने कथित मार्कशीट को शेयर कर लिखा कि नकल के लिए भी अक्ल चाहिए । 1967-68 में माँ का नाम प्रमाण पत्र में नहीं लिखा जाता था । और जिस दिन ये प्रमाण पत्र बना 15 मार्च 1968 उस दिन शुक्रवार था ! और होली धुलेटी की छुट्टी थी !

Source: X

इसके अलावा कई अन्य यूजर ने कथित मार्कशीट से जुड़े वीडियो को शेयर कर ऐसा ही दावा किया है। जिसे यहाँ पर देखा जा सकता है।

फैक्ट चेक:

वायरल मार्कशीट की सच्चाई जानने के लिए DFRAC ने सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की जांच की। इस दौरान हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित 10वीं की मार्कशीट शेयर किए जाने से संबंधित कोई पोस्ट नहीं मिली।

इसके बाद हमने बीजेपी के अन्य आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल, जैसे फेसबुक और X (पूर्व में ट्विटर) की भी जांच की। यहां भी हमें वायरल मार्कशीट से संबंधित कोई पोस्ट नहीं मिली।

इसके बाद हमने वायरल मार्कशीट की तस्वीर की AI के माध्यम से जांच की। जांच में तस्वीर के AI की सहायता से तैयार या एडिट किए जाने की संभावना सामने आई।

आगे हमने एक अन्य AI डिटेक्टर टूल Truth Scan से भी वायरल मार्कशीट की जांच की। इस टूल के परिणाम में तस्वीर के AI की सहायता से तैयार किए जाने की 96 प्रतिशत संभावना दिखाई गई।

इसके अलावा, AI Image Detector टूल से जांच करने पर भी वायरल मार्कशीट के AI की सहायता से एडिट किए जाने की 96 प्रतिशत संभावना सामने आई।

वायरल मार्कशीट के संबंध में हमने AI एक्सपर्ट मयंक शर्मा से भी बातचीत की। उन्होंने कथित मार्कशीट में इस्तेमाल की गई तस्वीर, फॉन्ट और स्टांप का विश्लेषण करते हुए कहा कि, “कथित मार्कशीट में इस्तेमाल की गई तस्वीर, फोंट्स और स्टांप को देखने से स्पष्ट पता चलता है कि कथित मार्कशीट को AI की सहायता से ही तैयार किया गया है।”

अंत में हमने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता जफर इस्लाम से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि “बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसी कोई मार्कशीट शेयर नहीं की गई है।”

निष्कर्ष:

DFRAC की पड़ताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10वीं की कथित मार्कशीट बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए जाने का कोई प्रमाण नहीं मिला। वहीं, मार्कशीट की तस्वीर की जांच में AI की सहायता से तैयार या एडिट किए जाने के संकेत सामने आए। इसलिए बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से मार्कशीट शेयर किए जाने का दावा भ्रामक है।

Claim Reviewपीएम मोदी की 10वीं की कथित मार्कशीट बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए जाने का दावा
Claim Byसोशल मीडिया यूज़र्स
Fact Checkभ्रामक दावा

Sources: (Fact Check)

  1. एआई डिक्टेक्टर टूल Open AI से जांच
  2. एआई डिक्टेक्टर टूल Truth Scan से जांच
  3. एआई डिक्टेक्टर टूल AI Image Detector से जांच
  4. DFRAC की आईटी एक्सपर्ट मयंक शर्मा से बातचीत
  5. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता जफर इस्लाम से DFRAC टीम की बातचीत