सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम बुजुर्ग के साथ भीड़ द्वारा मारपीट और अभद्रता करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मुस्लिम बुजुर्ग के साथ कथित तौर पर मारपीट और अभद्रता की गई।
इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज़ , बाराबंकी, उत्तर प्रदेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।’

वहीं फेसबुक पर शेयर करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘Muslim बुजुर्ग व्यक्ति के साथ एस करना ठीक था क्या’

फैक्ट चेकः
DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि सोशल मीडिया पर किया गया दावा भ्रामक है और वायरल वीडियो बाराबंकी का नहीं है। यह वीडियो बांग्लादेश के नोआखाली में पिछले दिनों हुई घटना का है। वहीं बाराबंकी पुलिस ने DFRAC से बात करते हुए वायरल दावे का खंडन किया है और बताया है कि इलाके में इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है।
हमने जांच के लिए वीडियो को सबसे पहले की-फ्रेम्स में कन्वर्ट किया, फिर इन फ्रेम्स को बारी-बारी गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो कई बांग्लादेशी यूजर्स द्वारा बंगाली भाषा में कैप्शन के साथ पोस्ट मिला। Kazi Mamun नामक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जोयनल आबेदीन नाम के एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को झूठे आरोप में पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वह नोआखली में चार जुबली यूनियन के पूर्व चेयरमैन और सुबरनाचर उपजिला आवामी लीग के जनरल सेक्रेटरी हनीफ चौधरी के छोटे भाई हैं। वह इलाके के जाने-माने बिज़नेसमैन और सज्जन हैं। हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और इसका विरोध करते हैं।’ (हिन्दी अनुवाद)
वहीं, Noakhali Insiders नामक पेज से यही वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी गई है, ‘NP के भाइयों ने पॉलिटिकल बदले की भावना से अपने पिता की उम्र के आदमी को टॉर्चर किया, और उसकी दाढ़ी का भी अपमान किया, क्या यह इतना आसान है? याद रखो, भले ही इंसान की अदालत में पावर का हिसाब-किताब टाला जा सके, लेकिन अल्लाह की अदालत में कोई पहचान, पार्टी या असर किसी काम का नहीं होगा। एक दिन तुम्हें जवाब देना होगा कि उस दिन तुम पैगंबर की सुन्नत का अपमान करके किस बात के लिए खड़े होगे?’ (हिन्दी अनुवाद)
इसके अलावा, Mk Tv – মানব কল্যাণ টিভি द्वारा इस वीडियो के साथ बताया गया है, ‘जुबो लीग के लीडर जोयनल आबेदीन, जो चार जुबली यूनियन के पूर्व चेयरमैन और सुबरनाचर उपजिला अवामी लीग के जनरल सेक्रेटरी हनीफ चौधरी के छोटे भाई हैं, को भीड़ ने चरकलार में याबा के साथ हिरासत में ले लिया।’ (हिन्दी अनुवाद)
वहीं, आगे की जांच के हमारी टीम ने बाराबंकी सदर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। बाराबंकी पुलिस ने वायरल दावे का खंडन करते हुए हमें बताया कि इलाके में इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है।
निष्कर्षः
DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की घटना का नहीं है। यह वीडियो बांग्लादेश के नोआखाली में पिछले दिनों हुई घटना का है। इसलिए यूजर्स द्वारा किया गया दावा भ्रामक है।
| Claim Review | An elderly Muslim man was assaulted and subjected to abusive behavior in Barabanki. |
| Claimed By | Facebook and Instagram Users |
| Fact Check | Misleading |
Our Sources:
- Video posted by Kazi Mamun on August 8th, 2026
- Video posted by Mk Tv on August 7th, 2026
- Video posted by Noakhali Insiders on August 8th, 2026
- Barabanki Police Statement to DFRAC
