पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जारी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि राज्य में भारतीय सेना पहुंच चुकी है और “जिहादियों का इलाज” करने वाली है।

Source: X
सोशल साईट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर वेरिफाइड यूजर मिस भूमि ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय सेना पहुंच चुकी है अब इन शुक्रों का इलाज चुiन चुiन कर होगा

Source: X

Source: X
इसके अलावा कई अन्य यूजर ने भी वायरल वीडियो को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया है। जिसे यहां पर क्लिक कर देखा जा सकता है।
फैक्ट चेक:
वायरल दावे की जांच के लिए DFRAC ने संबंधित कीवर्ड्स सर्च किए, लेकिन किसी भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट या आधिकारिक स्रोत से यह पुष्टि नहीं हुई कि पश्चिम बंगाल में भारतीय सेना तैनात की गई है।

आगे की जांच में वीडियो के कीफ्रेम निकालकर उनका विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान पता चला कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं है।

वास्तव में यह वीडियो बांग्लादेश के ढाका शहर के मुगदा (Mugda) इलाके का है। मुगदा, ढाका दक्षिण सिटी कॉर्पोरेशन के अंतर्गत आने वाला एक क्षेत्र है, जो कमलापुर रेलवे स्टेशन और मोतीझील के पास स्थित है।
निष्कर्ष:
वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है। यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं, बल्कि बांग्लादेश का है। इसे गलत संदर्भ में शेयर कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

