सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्रदर्शन कर रही भीड़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैनर फाड़ रही है और राहुल गांधी चोर है के नारे लगा रही है | वीडियो को फेसबुक पर शेयर कर Yadav Roshani नामक यूज़र ने लिखा “कांग्रेस के गढ़ में ही राहुल गांधी के खिलाफ विद्रोह! अपने ही कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़े और लगाए नारे — “राहुल गांधी चोर है… चोर है!” यह वीडियो कांग्रेस की अंदरूनी सच्चाई उजागर कर रहा है। “
फैक्ट चेक :
DFRAC टीम ने वायरल हो रही इस वीडियो की पड़ताल की जांच में यह परिणाम सामने आया कि यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है | असल में यह वीडियो कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गाँधी के खिलाफ प्रदर्शन का नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का है |
जांच के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कुछ की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया तो, हमें यह वीडियो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मध्य प्रदेश के आधिकारिक इंस्टाग्राम चैनल पर मिला, जिसमें वीडियो के साथ जानकारी दी गयी है की भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय पर लगे बैनर्स और पोस्टर्स फाड़े और राहुल गाँधी के खिलाफ नारे लगाए | यह भी सुचना दी गई है कि इस घटना के दौरान वहां पुलिस भी मौजूद थी |
आगे की जांच में हमने इस खबर से जुड़े हुए कुछ कीवर्ड्स गूगल पर सर्च किया लेकिन हमें कोई ऐसी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जिसमे बताया गया हो की कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने राहुल के खिलाफ प्रदर्शन किया |
निष्कर्ष :
DFRAC की फैक्ट चेक से साफ है कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा प्रदर्शन का वीडियो कांग्रेस के कार्यकर्ताओ द्वारा राहुल गाँधी के खिलाफ प्रदर्शन का बता कर शेयर किया गया है। इसलिए यूज़र्स का दावा भ्रामक है |



