सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स ने एक भारतीय सेना के अधिकारी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ दावा है कि भारतीय कर्नल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारत ने पेट्रोल ड्रोन का इस्तेमाल किया था। अगली बार डीजल ड्रोन इस्तेमाल करेंगे, जिससे उसके शोर से डर पैदा हो।
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ब्रेकिंग। इंडियन आर्मी के एक कर्नल ने कहा कि पिछली बार इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर में पेट्रोल ड्रोन का इस्तेमाल किया था, लेकिन अगली बार वे डीज़ल ड्रोन का इस्तेमाल करेंगे ताकि उनकी आवाज़ से डर पैदा हो।’ (हिन्दी अनुवाद)

फैक्ट चेकः
यह दावा गलत है। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। उनका वायरल वीडियो डिजिटली अल्टर्ड है। जांच के दौरान हमने पाया कि वीडियो रिपब्लिक चैनल का है, जिसके बाद हमने रिपब्लिक चैनल पर वीडियो को सर्च किया। हमें पूरा वीडियो मिला, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने कहा था, ‘सिर्फ आतंकी कैंप ही नहीं, हम पाकिस्तान की ज़मीन में घुस सकते हैं।’ इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, जो वायरल वीडियो में है।
निष्कर्षः
DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार ने ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारत द्वारा पेट्रोल ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने और अगली बार डीजल ड्रोन भेजने का बयान नहीं दिया है। उनका वायरल वीडियो डिजिटली अल्टर्ड है। इसलिए यूजर्स का दावा गलत है।

