फैक्ट चेक: रिकी पोंटिंग ने भारत से मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले को सही नहीं ठहराया, फेक बयान वायरल

Fact Check Fact Check hi Fake Featured Misleading Misleading

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला लिया है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के हवाले से एक बड़ा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से मैच का बॉयकॉट करने के पाकिस्तान के फैसले को बिल्कुल सही बताया है।

Source: X

सोशल साइट X पर यूजर शेर खान ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि “वर्ल्ड कप में भारत का बॉयकॉट करने का पाकिस्तान का फैसला बिल्कुल सही है, क्योंकि भारत पिछले एक दशक से क्रिकेट का राजनीतिकरण कर रहा है। ICC भी इसके लिए ज़िम्मेदार है क्योंकि वह इंडियन क्रिकेट काउंसिल की तरह काम कर रहा है। क्रिकेट को बचाने के लिए IPL पर बैन लगा देना चाहिए।”

Source: X

Source: X

वहीं कई अन्य यूजर ने भी ऐसा ही दावा किया है। जिसे यहाँ पर देखा जा सकता है।

फैक्ट चेक:

वायरल दावे की जांच के लिए DFRAC ने दावे से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट की पड़ताल की। लेकिन इस दौरान हमें राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर रिकी पोंटिंग के हवाले कोई विश्वसनीय खबर नहीं मिली, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत का बॉयकॉट करने के पाकिस्तान के फैसले को सही बताया हो। हमें रिकी पोंटिंग का यह बयान भी कहीं नहीं मिला, जिसमें उन्होंने भारत पर पिछले एक दशक से क्रिकेट का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया हो।

Source: X

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने रिकी पोंटिंग के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी देखा। लेकिन इस बारे में हमें वहां भी कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि इस दौरान हमें 16 सितंबर 2025 की एक पोस्ट मिली। जिसमें उन्होंने लिखा कि मुझे पता चला है कि सोशल मीडिया पर कुछ कमेंट्स मुझसे जोड़े जा रहे हैं। कृपया जान लें कि मैंने वे बयान बिल्कुल नहीं दिए हैं और सच तो यह है कि मैंने एशिया कप के बारे में कोई पब्लिक कमेंट नहीं किया है।

Source: Cricket Country

वहीं इस दौरान हमें भारत के हवाले से रिकी पोंटिंग से जुड़ी एक खबर मिली। जिसमें उन्होंने भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए भविष्यवाणी करते हुए कहा कि अभिषेक शर्मा आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टॉप खिलाड़ियों में से एक होंगे। उन्होंने ये भी कहा कि यह लेफ्ट-हैंडर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बन सकता है और यहां तक कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी जीत सकता है।

निष्कर्ष:

DFRAC के फैक्ट चेक से साबित होता है कि सोशल मीडिया पर रिकी पोंटिंग के हवाले से भारत का बॉयकॉट करने के पाकिस्तान के फैसले को सही ठहराने का दावा पूरी तरह से फेक है। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।