भारत के प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा किया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर बीजेपी को अंतरराष्ट्रीय फासीवादी संगठन घोषित कर दिया है।

Source: X
सोशल साइट X पर यूजर एमोक्सिसिलिन ने लिखा कि संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को एक अंतरराष्ट्रीय फासीवादी संगठन घोषित किया है।

Source: X

Source: X
इसके अलावा कई अन्य यूजर ने भी ऐसा ही दावा किया है। जिसे यहां पर देखा जा सकता है।
फैक्ट चेक:
वायरल दावे की सत्यता जांचने के लिए DFRAC ने दावे से जुड़े कुछ कीवर्ड गूगल पर सर्च किये। इस दौरान हमें किसी भी विश्वसनीय राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान की ऐसी कोई खबर नहीं मिली। जिसमें संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अंतरराष्ट्रीय फासीवादी संगठन घोषित करने से जुड़ी खबर को कवर किया गया हो।

Source: UN
हमने जांच को आगे बढ़ाते हुए सयुंक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की उस एकीकृत प्रतिबंध सूची (Consolidated Sanctions List) की भी जांच की। लेकिन इस सूची में भी हमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नाम देखने को नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि यह सूची उन व्यक्तियों और संगठनों की होती है, जिन्हें सुरक्षा परिषद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए प्रतिबंधित करती है।
निष्कर्ष:
DFRAC के फैक्ट चेक से साबित होता है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अंतरराष्ट्रीय फासीवादी संगठन घोषित किये जाने का दावा पूरी तरह से फेक है।

