Home / Misleading / फैक्ट चेक- असम के मुस्लिमों और रोहिंग्या मुस्लिमों के बीच मारपीट का नहीं है वायरल वीडियो, भ्रामक दावा वायरल

फैक्ट चेक- असम के मुस्लिमों और रोहिंग्या मुस्लिमों के बीच मारपीट का नहीं है वायरल वीडियो, भ्रामक दावा वायरल

असम के मुस्लिमों और रोहिंग्या मुस्लिमों के बीच मारपीट का नहीं है वायरल वीडियो, भ्रामक दावा वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। जिसमें देखा जा सकता है कि वीडियो में सड़क किनारे एक मस्जिद की गुंबद दिखाई दे रही है, जबकि लोग अफरा तफरी में इधर उधर भाग रहे हैं। वीडियो में जान बचाकर भागते कुछ युवकों को सिर पकड़े हुए भी देखा जा सकता है। यूजर्स वीडियो शेयर कर इसे भारतीय मुस्लिमों और रोहिंग्या मुस्लिमों के बीच लड़ाई के दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। 

Deepak Kumar Bansal (राष्ट्रीयस्वयंसेवकसंघ स्वयंसेव) नामक एक यूजर ने लिखा, “रोहिंग्या मुस्लिम – भारतीय मुस्लिम – लड़ाई रोहिंग्या मुसलमानो ने भारतीय मुसलमानो के मस्जिद पर कब्ज़ा कर लिया, क्योंकि रोहिंग्या इन्हे धर्मांतरित मुसलमान मानते है। यह लोग इसी तरह आपस में कट मारेंगे मगर भारत सरकार को भी बांग्लादेश रोहिंग्या मुसलमान को भारत से बाहर किया जाए”

Link

इसके अलावा अन्य यूजर ने भी वीडियो शेयर कर ऐसे ही दावे किये हैं। जिसे यहां, और यहां क्लिक करके देखा जा सकता है।

फैक्ट चेक 

DFRAC टीम ने वायरल वीडियो की पड़ताल की, हमें इस घटना के बारे में ANI,siasat, zeenews और IndiaToday सहित कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं।ANI की 3 जनवरी 2023 की प्रकाशित रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि असम के धुबरी जिले के बिलासीपारा इलाके में एक मस्जिद के दो समूहों के बीच झड़प के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये।

  Link

इसके अलावा IndiaToday की रिपोर्ट में भी पुलिस के हवाले से बताया गया है कि असम के धुबरी जिले में एक मस्जिद समिति के दो समूहों के बीच भीषण झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक झड़पें 30 दिसंबर, 2022 को धुबरी जिले के बिलासीपारा में हुई थी। IndiaToday की इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह झड़प मस्जिद प्रबंधन समिति में एक पद को लेकर हुई थी।

 Link

इसके अलावा siasat और zeenews की रिपोर्ट्स में भी यही जानकारी दी गई है।

निष्कर्ष

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि यूजर्स द्वारा भारतीय मुस्लिमों और रोंहिग्या मुस्लिमों के गुटों के बीच झड़प का भ्रामक दावा शेयर किया गया है। दरअसल असम के धुबरी जिले में 30 दिसंबर 2022 को एक मस्जिद समिति के दो समूहों के बीच भीषण झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गये थे।
 

Tagged: