Home / Featured / प्रधानमंत्री रहते मनमोहन सिंह ने छूए थे सोनिया गांधी के पैर? पढ़ें- फैक्ट चेक

प्रधानमंत्री रहते मनमोहन सिंह ने छूए थे सोनिया गांधी के पैर? पढ़ें- फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का एक फोटो शेयर किया जा रही है। इस फोटो में पगड़ी पहने एक सिख नेता को सोनिया गांधी के पैर छूते देखा जा सकता है। वहीं सोनिया गांधी के पीछे राहुल गांधी खड़े हैं। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि सोनिया गांधी के पैर छूने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हैं।

इस फोटो पर टैक्स्ट लिखा है- “सोनिया गांधी की उम्र 71 साल, मनमोहन सिंह की उम्र 85 साल। ये थे हमारे पूर्व प्रधानमंत्री। कम से कम इनकी उम्र का ही लिहाज कर लिया होता।” इस ग्राफिकल फोटो को मनोज श्रीवास्तव नामक यूजर ने शेयर किया है।

Source: Twitter

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने जब फोटो का फैक्ट चेक करने के लिए रिवर्स सर्च किया तो परिणाम सामने आया कि यह फोटो इससे पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। कुछ पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।

Source: Facebook
Source: Facebook

इसके अलावा एक वेबसाइट ने भी इस फोटो को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया था।

Source: HoaxorFact

DFRAC की टीम ने देखा कि वायरल फोटो पर Getty Images का वाटरमार्क लगा है। इसके बाद हमारी टीम ने इस फोटो को Getty Images की वेबसाइट पर जाकर सर्च किया। हमें यह फोटो 29 नवंबर 2011 को अपलोड मिली। जिसके विवरण में बताया गया है कि नई दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारियों के राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन के दौरान एक प्रतिनिधि ने सोनिया गांधी के पैर छूए।

Source: Getty Images

वहीं Getty Images पर इसी सम्मेलन की एक अन्य फोटो मिली। जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई नेता बैठे हुए हैं। इस फोटो में मनमोहन सिंह को नीली रंग की पगड़ी पहने देखा जा सकता है, वहीं जिस जिस प्रतिनिधि ने सोनिया गांधी के पैर छूए थे, उसने केसरिया रंग की पगड़ी पहनी हुई है।

Source: Getty Images

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि वायरल हो रहा दावा गलत है। सोनिया गांधी के पैर मनमोहन सिंह ने बल्कि कांग्रेस के एक प्रतिनिधि ने छूए थे।

Tagged: