Home / Featured / फैक्ट चेकः गुलाब जामून पर पेशाब करते युवक के वायरल वीडियो की जानें सच्चाई

फैक्ट चेकः गुलाब जामून पर पेशाब करते युवक के वायरल वीडियो की जानें सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि गुलाब जामून से भरे भगौने पर एक लड़का पेशाब कर रहा है। कई यूजर्स इस वीडियो को सांप्रदायिक एंगल देकर शेयर कर रहे हैं।

एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- “फ़ूड जिहाद के बाद इस #जिहाद का क्या नाम?”

link

वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा- “हिंदू मुस्लिम भाईचारा निभाने वाले के लिए 😡😡 थूक के बाद अब मूत पिओ हिन्दूओ. गुलाब जामुन के पतीले में मुत रहा है, यह हरामी, सुअर जिहादी मजहबी ही है।🤬🤬🤬”

https://twitter.com/FmBegam/status/1598649487282515968?s=20&t=D0DmlAbcCoxLywxW8G2v0Q

वहीं कई अन्य यूजर्स भी इस वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

  1. https://twitter.com/baijnathsharma_/status/1598670151448420352?s=20&t=D0DmlAbcCoxLywxW8G2v0Q
  2. https://twitter.com/UmaShankar2054/status/1598780096663662592?s=20&t=D0DmlAbcCoxLywxW8G2v0Q
  3. https://twitter.com/raushanpathak86/status/1598749936463785984?s=20&t=D0DmlAbcCoxLywxW8G2v0Q
  4. https://twitter.com/aviralsingh7777/status/1598678602744500224?s=20&t=D0DmlAbcCoxLywxW8G2v0Q
  5. https://twitter.com/RituRathaur/status/1598717014604140544?s=20&t=D0DmlAbcCoxLywxW8G2v0Q

फैक्ट चेकः

वायरल वीडियो का फैक्ट चेक करने के लिए DFRAC की टीम ने वीडियो को कुछ फ्रेम्स में कन्वर्ट किया। इसके बाद फ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। हमें इंस्टाग्राम रील्स पर अपलोड एक वीडियो मिला। इस वीडियो को ashiq.billota नामक यूजर द्वारा तीन दिन पहले शेयर किया था।

Link

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक के हाथ में एक बोतल है और वह युवक बोतल से किसी तरल पदार्थ का गुलाब जामून से भरे भगौने पर छिड़काव कर रहा है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि वायरल वीडियो के आधे अधूरे हिस्से को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा शेयर किया जा रहा है। वीडियो को पूरा देखने पर स्पष्ट हो रहा है कि गुलाब जामून से भरे भगौने पर युवक पेशाब नहीं कर रहा बल्कि वह बोतल से किसी तरल पदार्थ का छिड़काव कर रहा है। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स का दावा गलत है।

Tagged: