फैक्ट चेक: क्या आरएसएस कार्यकर्ता ने जलाया भारत का राष्ट्रीय ध्वज?

Fact Check hi Fake Featured

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमे एक शख्स को भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को जला रहे है। तस्वीर को लेकर दावा किया कि ये शख्स आरएसएस का कार्यकर्ता है।

ट्विटर पर यूजर ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि सरकार का खून ऐसे दृश्यों को देख कर के नहीं खोलता

फैक्ट चेक:

Source: Samayam Tamil

उपरोक्त दावे की पड़ताल के लिए DFRAC ने वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च इमेज किया। इस दौरान हमें ऐसी ही तस्वीर तमिल न्यूज़ पोर्टल की एक रिपोर्ट में मिली। जिसमे बताया गया कि कावेरी प्रबंधन बोर्ड की स्थापना नहीं करने के विरोध में प्रभुपति नाम के एक शिक्षक ने तिरंगा जलाया और उसका वीडियो भी बनाया।

निष्कर्ष:

अत: आरएसएस कार्यकर्ता के राष्ट्रीय ध्वज जलाने का दावा फेक है।

दावा समीक्षा: आरएसएस कार्यकर्ता ने जलाया भारत का राष्ट्रीय ध्वज

दावाकर्ता: सोशल मीडिया यूजर

फैक्ट चेक: फेक